Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



दुःखद : सात साल की मासूम बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला

टिहरी । टिहरी में प्रतापनगर क्षेत्र के गांवों में गुलदार का आतंक बना हुआ है। बीती शाम को देवल गांव की एक सात साल की मासूम बच्ची को गुलदार ने घर के आंगन से उठाकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद देवल गांव में मातम पसरा हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर मार गिराने की मांग की है। वहीं, डीएफओ डा. कोको रोसे ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। गांव में फॉक्स लाईट, ट्रैपिंग कैमरे लगाए जाएंगे ताकि जल्द गुलदार को पकड़ जा सके। सोमवार शाम को देवल गांव निवासी प्रकाश नौटियाल की सात साल की बेटी पूजा अकेले ही अपने पुराने घर से 500 मीटर दूरी पर इजर नामे तोक में बने नए घर लौट रही थी। घर के पास ही घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर मौत के घाट उतार डाला। रात नौ बजे पूजा का का शव खेतों में पड़ा मिला। मंगलवार को सीएचसी चैंड-लंबगांव में मृतका का पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पिता मुंबई होटल में नौकरी करते हैं, जो इन दिनों गांव में है। पूजा सहित उसकी चार बेटियां और एक पुत्र है। ग्रामीणों ने बताया एक माह से पूरे क्षेत्र में गुलदार की धमक बनी हुई है। गुलदार ने ओणेश्वर मंदिर के पास कुछ दिन पूर्व गाय को शिकार बनाया था, जबकि कई कुत्तों पर हमला भी कर चुका है। रेंजर लक्की शाह ने बताया पीड़ित परिवार को तीन लाख के सापेक्ष की प्रथम किस्त 90 हजार रूपये दे दिए हैं। शेष राशि पीएम रिपोर्ट के बाद दी जाएगी। गुलदार को पकडने के लिए घटना स्थल पर एक पिंजरा और चामा नामे तोक भी दूसरा पिंजरा लगाया है। टिहरी जिले में गुलदार और मानव के बीच संघर्ष की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पिछले दो सालों में गुलदार तीन लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। जबकि छह लोग गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए है। वन विभाग को इस अवधि में दो गुलदार पिंजरे में कैद करने में सफलता भी मिली है। जबकि एक नरभक्षी गुलदार को मार गिराना पड़ा।

Leave A Comment