Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



दुःखद : सेल्फी लेने के दौरान छात्र-छात्रा नहर में डूबे

 

देहरादून। पावंटा हिमाचल प्रदेश में बीएससी की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्रा सेल्फी लेने के दौरान नहर में गिरकर डूब गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर छात्र का शव पुलिस ने कुल्हाल बांध परियोजना के इंटैक से बरामद कर दिया। लेकिन छात्रा अब भी लापता है। छात्रा की तलाश में कोतवाली पुलिस और जल पुलिस की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। पुलिस के अनुसार डेविड यादव (20) पुत्र देवनारायण निवासी मोलानीपुर आजमगढ़ उत्तर प्रदेश और सिमरन राय (20) पुत्री हरेंद्रनाथ राय निवासी कठौत बलिया उत्तर प्रदेश हिमाचल प्रदेश के पांवटा स्थित एसजीआरआर कॉलेज में बीएससी के छात्र-छात्रा हैं। दोनों शनिवार की दोपहर बाद विकासनगर की ओर घूमने आये थे। मटक माजरी गांव के समीप एक रिसॉर्ट के पास दोनों बैठे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान नहर किनारे बैठकर दोनों सेल्फी ले रहे थे। तभी दोनों अनियंत्रित होकर नहर में गिर गये। इसके बाद कुछ दूर तक बहने के बाद दोनों नहर में डूबकर लापता हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर कुल्हाल पुलिस और जल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।काफी खोजबीन के बाद कुल्हाल बांध परियोजना के इंटैक से डेविड यादव के शव को बरामद कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर मोर्च्यूरी में भेजा गया। जबकि छात्रा का शव नहीं मिला। इसकी सूचना पुलिस ने छात्र के परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने के बाद डेविड के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। लेकिन सिमरन अब भी लापता है। रविवार सुबह आठ बजे से लेकर देर शाम तक जल पुलिस और कुल्हाल पुलिस सिमरन की तलाश में जुटे रहे। चौकी प्रभारी कुल्हाल रजनीश सैनी का कहना है कि सिमरन की तलाश जारी है।

Leave A Comment