Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



दुःखद : हरकी दून पर ट्र‍ैकिंग करने गए आइआइटी कानपुर के प्रोफेसर की मौत

 

उत्तरकाशी। हरकी दून ट्रैक की ट्रैकिंग पर गए आइआइटी कानपुर के एक प्रोफेसर की मौत हो गयी है। मौत का कारण अचानक तबीयत बिगडऩा बताया जा रहा है। प्रोफेसर अपने दो छात्रों के साथ रविवार को उत्तरकाशी के मोरी से हरकीदून की ट्रैकिंग पर गए थे। पुरोला के उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने हरकीदून ट्रैकिंग के दौरान प्रोफेसर की मौत होने की पुष्टि की है। उत्तरकाशी जनपद में स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हरकीदून की ट्रैकिंग के लिए आइआइटी कानपुर के इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग विभाग के प्रो जे जानसन व्हाइट फोर्ड (52) अपने विद्यार्थी अमित तिवारी, जसप्रीत सिंह व गाइड संजय के साथ आए। 8 मई को मोरी के सांकरी से चार स्थानीय पोर्टरों के साथ इन्होंने ट्रैकिंग शुरू की। सांकरी से तालुका होते हुए ओसला पहुंचे। साथ ही हरकीदून की ट्रैकिंग पर गए। वापस लौटने के दौरान ओसला के निकट कैंप में गुरुवार की रात को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी। इस दौरान फोन के जरिये किसी तरह प्रोफेसर ने अपने निजी चिकित्सक से तबीयत बिगडऩे की स्थिति को बताया। उनके निजी चिकित्सक ने ट्रैकिंग छोड़कर वापस लौटने की सलाह दी। शुक्रवार सुबह प्रो जे जानसन व्हाइट फोर्ड बेहोश होकर अपने कैंप के पास गिर पड़े, जिससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गाइड, पोर्टर व छात्रों ने प्रोफेसर के शव को ओसला गांव तक पहुंचाया। इस घटना की सूचना आइआइटी कानपुर के सुरक्षा अधिकारी आशुतोष ने साझा करते हुए उत्तरकाशी जिला प्रशासन व पुलिस से मदद मांगी। मोरी के थानाध्यक्ष मोहन कठैत ने बताया कि प्रो. जे जानसन व्हाइट फोर्ड के शव रेस्क्यू करने के लिए पुलिस की टीम ओसला भेजी थी, जो शव को मोरी लेकर आएगी।

Leave A Comment