Breaking News:

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026



दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने के मामले में एक महिला गिरफ्तार

 

हरिद्वार। पुलिस ने शांतिकुंज प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या पर दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने के मामले में एक और महिला को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। इस पूरे प्रकरण में अब तक 6 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। साल 2021 में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या और उनकी पत्नी शैल बाला के खिलाफ छत्तीसगढ़ की एक युवती ने दिल्ली के विवेक विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे के बाद उनपर तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगने लगे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू की गई, जिसमें शांतिकुंज के ही कुछ पूर्व सेवादारों का षड्यंत्र सामने आया था। छत्तीसगढ़ की एक युवती ने मई 2021 में शांतिकुंज प्रमुख प्रणव पंड्या व उनकी पत्नी शैल बाला के खिलाफ दिल्ली के विवेक विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें युवती ने आरोप लगाया गया था कि साल 2010 में शांतिकुंज में रहने के दौरान प्रणव पंड्या ने उसके साथ दुष्कर्म किया और शैल बाला ने धमकी देकर उसे जुबान बंद रखने को कहा। वहीं, एफआईआर हरिद्वार ट्रांसफर होने पर पुलिस ने इस मामले की छानबीन की तो प्रणव पंड्या पर लगाए गए सभी आरोप गलत निकले और पुलिस ने अपनी फाइनल रिपोर्ट भी दाखिल कर दी। जिसके बाद कोर्ट ने दोबारा इस मामले की छानबीन के आदेश दिए। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ की तो उसने बताया कि शांतिकुंज के पूर्व सेवादार मनमोहन आदि ने उस पर दबाव बनाते हुए झूठे आरोप लगवाए थे, तब पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित मनमोहन और बाद में हरगोविंद, तोषण साहू, चन्द्रकला साहू और सुनीता शर्मा को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया था। इस मामले में तोषण साहू की पत्नी हेमलता साहू फरार चल रही थी। जिसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। महिला उपनिरीक्षक किरण गुसाईं के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने मोबाइल फोन लोकेशन के आधार पर हेमलता साहू निवासी ग्राम परसदा थाना आरंग जनपद रायपुर छत्तीसगढ को हुसनावली बेंगलुरु कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Comment