Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



दून योग महोत्सव 16 व 17 अप्रैल को, जानिए खबर

देहरादून। दून योग पीठ देहरादून, एवरेस्ट योग इंस्टीट्यूट लुधियाना, डी.टी.सी. इंडिया लिमिटेड देहरादून और बी.एस. नेगी महिला पालिटेक्निक ओ.एन.जी.सी. के सहयोग से देहरादून में 16 एवं 17 अप्रैल को दून योग महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य केरल की तर्ज पर योग, आयुर्वेद, पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा, आध्यात्मिकता के साथ देवभूमि उत्तराखण्ड को वैलनेस के हब के रूप में विकसित करना है। उत्तराखण्ड के गांवों का योग/आयुर्वेद ग्राम के रूप में विकसित करने की जरूरत है। जिसके तहत जैविक खेती, गौ पालन, जड़ी बूटी उत्पादन, बागवानी, पारम्परिक चिकित्सा पद्धतियों, स्थानीय उत्पादों एवं शिल्प, स्थानीय संस्कृति परंपराओं, रीति रिवाजों, सौर ऊर्जा व लघु उद्योग आदि को प्रोत्साहन देना है।
महोत्सव के आयोजक आध्यात्मिक गुरू आचार्य बिपिन जोशी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि दून योगपीठ देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड के गांवों को योग आयुर्वेद ग्राम के रूप में विकसित करने, पलायन रोकने और रिवर्स पलायन के लिए 2 दिवसीय 7वां दून योग महोत्सव 16 एवं 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि 16 अप्रैल को प्रातः 10 बजे बी.एस. नेगी महिला पॉलीटैक्निक ओ.एन.जी. कौलागढ़ रोड देहरादून में दून योग महोत्सव का उद्घाटन होगा। योग पर आधारित प्रतियोगिताओं के साथ-साथ ‘‘देवभूमि उत्तराखण्ड का वैलनेस के हब के रूप में विकास’’ विषय पर सेमीनार होगा। जिसमें योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, पंचकर्म आदि के विद्वान ऑफ लाईन एवं ऑन लाईन दोनों ही माध्यमों से जुड़ेंगे। सांयकाल में टी स्टेट आर्केडिया के प्रसिद्ध नेचर वॉक के साथ-साथ विशेष ध्यान शिविर का आयोजन होगा। 17 अप्रैल को प्रातः टी स्टेट में विशेष ध्याान योग शिविर के साथ-साथ दिन में 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बी.एस. नेगी महिला पॉलीटैक्निक में योग पर आधारित प्रतियोगिताओं के साथ सेमीनार एवं पुरस्कार वितरण के साथ दून योग महोत्सव का समापन होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कृषि मंत्री गणेश जोशी, शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज आदि अलग-अलग सत्रों में प्रतिभाग करेंगे। योग, आयुर्वेद, पंचकर्म, प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े विशेषज्ञ, साधक और छात्र-छात्रायें उत्तराखण्ड एवं दूसरे राज्यों से जुड़ेंगे साथ ही ऑनलाईन देश और विदेशों के योग साधक भी जुड़ेंगे। कार्यक्रम में बी.एस. नेगी महिला पॉलीटैक्निक ओ.एन.जी. के अध्यक्ष हर्षमणि व्यास, एवरेस्ट योग इंस्टीच्यूट के डायरेक्टर योगाचार्य संजीव त्यागी, डी.टी.सी. इंडिया देहरादून के एम.डी. राहुल उपाध्याय आदि का विशेष सहयोग है। पत्रकार वार्ता में डा. सुरेन्द्र प्रसाद रयाल, योगाचार्य दीपक कुकरेती, योगाचार्य नीरज डोभाल, योग साधिका राधा गेड़ा, योगाचार्य रमेश शर्मा, योगाचार्य रेखा रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment