Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



देखते ही देखते जिंदा अजगर को निगल गया किंग कोबरा

रामनगर/देहरादून । आपने अक्सर अजगर को दूसरे जानवरों का शिकार करते हुए देखा या सुना होगा। लेकिन, अगर अजगर ही खुद शिकार हो जाए, तो यह सुनने में थोड़ा अटपटा सा लगता है। उतराखंड में रामनगर के क्यारी गांव के जंगल में ऐसी ही घटना हुई है। जब करीब 15 फीट लंबे किंग कोबरा ने धूप में सुस्ता रहे अजगर को निगल गया।  दरअसल, दिन के समय ही किंग कोबरा सबसे अधिक सक्रिय होता है। उसने देखते ही देखते पायथन को निगल कर मौत के घाट उतार दिया। इस दुर्लभ दृश्य को देख वहां से गुजर रहे लोग हैरान रह गए। मौके पर वनकर्मी भी पहुंच गए। शायद उन्होंने भी अपने जीवन में ऐसा दृश्य पहली बार देखा होगा। वनकर्मियों ने भी लगे हाथ इस अदभुत दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वनकर्मियों का कहना है कि इस क्षेत्र से पहले भी कई कोबरा सांप रेस्क्यू किए गए हैं। पायथन का शिकार करने वाला किंग कोबरा भी पिछले कई दिनों से यहां पर देखा जा रहा था। सामान्य तौर पर किंग कोबरा मेंढक, मछलियां, चूहे, खरगोश आदि को खाता है, लेकिन इसका असली भोजन सांप ही होता है। यहां तक कि वह अपनी ही प्रजाति के किंग कोबरा तक को मारकर खा जाता है। सांपों के जानकार और वनकर्मियों को सांप रेस्क्यू की ट्रेनिंग देने वाले डॉ. अभिषेक कहते हैं कि अगर पायथन किंग कोबरा से छोटा हो तो किंग कोबरा उसे निगल जाता है। पिछले कई सालों से किंग कोबरा समेत सैकड़ों अन्य सांपों और जंगली जानवरों का रेस्क्यू कर चुके फारेस्ट डिपार्टमेंट के सिटी रेस्क्यू टीम के इंचार्ज रवि जोशी कहते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में अभी तक ऐसा दुर्लभ दृश्य नहीं देखा। पहले तो किंग कोबरा आसानी से दिखता नहीं और दिखा भी तो पाइथन को निगलते हुए! यह अपने आप में दुर्लभ क्षण है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के सीनियर वेटरनरी अफसर डॉ राकेश नौटियाल का कहना है कि उत्तराखंड में कम मात्रा में किंग कोबरा पाए जाते हैं। किंग कोबरा का सबसे पंसदीदा भोजन रेट स्नैक है। लेकिन विषम परिस्थितियों में वो किसी भी सांप को अपना भोजन बना सकता है। किंग कोबरा एक बार भोजन कर ले तो उसे 15 से 20 दिन तक खाना खाने की आवश्यकता नहीं होती। किंग कोबरा सामान्य तौर पर मनुष्य पर अटैक नहीं करता। वह तब तक मनुष्य पर अटैक नहीं करता, जब तक उसे अपनी जान पर खतरा न महसूस हो। डॉ नौटियाल देहरादून जू में स्थित सरपेंटाइन हाउस में कोबरा जैसे सांपों की देखरेख भी करते हैं। डॉ नौटियाल कहते हैं कि किंग कोबरा सबसे समझदार सांप माना जाता है। उसके लिए उसका जहर महत्वपूर्ण होता है। इसलिए वह आसानी से जहर का प्रयोग नहीं करता। वह डराने के लिए जब फर्स्ट अटैक करता है तो उसमें जहर नहीं होता।

Leave A Comment