Breaking News:

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026



देश के 27 करोड़ छात्र एक साथ 23 अगस्त को गाएंगे राष्ट्रगान

india

आजादी के 70 साल कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने आज गोरखपुर स्थित केंद्रीय कारागार में जाकर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल को नमन किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर  जावडेकर ने बताया कि आगामी 23 अगस्त को जब तिरंगा यात्रा का समापन होगा तब देश के लगभग 27 करोड़ छात्र एक साथ राष्ट्रगान गाएंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय करेगा। जावडेकर ने गोरखपुर स्थित कारागार में उस स्थल का भ्रमण किया और देखा जहां राम प्रसाद बिस्मिल को बंद किया गया था और फांसी दी गई थी। केंद्रीय मंत्री ने अमर शहीद को नमन किया और कहा, 1857 से 1947 तक के आजादी के आंदोलन में बहुत से लोगों ने अपने प्राणों की आहूति दी है। युवा पीढ़ी को यह बताना बहुत जरूरी है कि यह आजादी इतनी आसानी से नहीं मिली। अंग्रेज़ देश से यूं ही नहीं चले गए। जावडेकर ने कहा कि बिस्मिल जैसे क्रांतिकारियों का योगदान अविस्मरणीय है। देश की नई पीढ़ी को इन देशभक्तों से और उनके बलिदान से शिक्षा लेनी चाहिए। आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले प्रमुख लोगों का स्मरण करते हुए श्री जावडेकर ने कहा, जिन वीर स्वतन्त्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई लड़ते हुए अपने प्राणों की आहूति दी, यह आवश्यक है कि आज की पीढ़ी न सिर्फ उनके बारे में जाने बल्कि उनके बताए रास्ते का देशहित में अनुसरण करे। जावडेकर ने युवाओं से कहा कि उन्हें कभी भी महात्मा गांधी, भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद जैसे तमाम बलिदानियों का देश के लिए किया गया योगदान भूलना नहीं चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम तिरंगा यात्रा के लिए इसलिए निकले हैं ताकि लोगों को आजादी के लिए कुर्बानी देने वाली विभूतियों के योगदान के प्रति आम जनता खासकर नई पीढ़ी को जागरूक किया जा सके। भारत के सभी वर्ग के लोगों ने आजादी की लड़ाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। काकोरी कांड को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वैसे ही अमर शहीद बिस्मिल को मात्र 23 साल की उम्र में ही फांसी की सजा दी गई थी। उन्होने ढेर सारी किताबें लिखीं जिनकी रायल्टी तक उन्हें नहीं मिली। हमसब ऐसे क्रांतिकारियों के बलिदान से प्रेरणा ले कर राष्ट्रहित में काम कर सकते हैं।

 

Leave A Comment