Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



देहरादून के रिजवान अली ने जीता मिस्टर सुपरमॉडल इंटरनेशनल का खिताब

 

देहरादून। मॉडलिंग और फैशन उद्योग में प्रसिद्ध ड्रीम्ज प्रोडक्शन हाउस ने हाल ही में जयपुर में सुपरमॉडल इण्टरनेशनल -2022 के 8वें सीज़न के ग्रैंड फिनाले की मेजबानी की। यह इस साल के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक था साथ ही यह देश भर की प्रतिभाओं के लिए एक रोमांचक मंच था क्योंकि प्रतियोगिता आयोजकों की टीम ने देश भर के 20 से अधिक शहरों में प्रतियोगियों के ऑडिशन के लिए दौरा किया। यह शो एक शानदार सफलता थी क्योंकि इसमें देश भर से कई श्रेणियों (मिस्टर, मिस और मिसेज) में कुल लगभग 100 प्रतियोगियों ने भाग लिया। देहरादून के रिजवान अली ने मिस्टर सुपर मॉडल इंटरनेशनल -2022 का खिताब जीता, जबकि देहरादून के बिलाल अहमद ने प्रथम रनर अप और इंदौर के रुद्र दुधी ने द्वितीय रनर अप का स्थान हासिल किया। विजेताओं को गिफ्ट हैम्पर्स और टीवीसी, वीडियो सॉन्ग, वेब सीरीज, प्रिंट शूट, डिजाइनर और रियलिटी शो में भाग लेने का अवसर मिला। लखनऊ के एक नवाब परिवार से ताल्लुक रखने वाले रिजवान अली ने अपनी स्कूली शिक्षा ब्राइटलैंड्स स्कूल, देहरादून से पूरी की और बाद में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक पूरा किया लेकिन उनकी रुचि हमेशा फैशन की ओर ही थी। उनके दादा जी एक जिला मजिस्ट्रेट थे। रिजवान एक पेशेवर खेल ब्रॉडकास्टर हैं और उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), इंडियन सुपर लीग (आईएसएल), स्टार स्पोर्ट्स, टेन स्पोर्ट्स, सोनी और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संगठनों जैसे चौनलों के लिए काम किया है। .रिजवान बचपन से ही फिटनेस के प्रति उत्साही थे, लेकिन 2016 में दुर्भाग्य से उनका एक एक्सीडेंट हो गया और इस घटना के बाद उनका पैर टूट गया और हाथ में बैसाखी के साथ 106 किलोग्राम वजन का हो गया, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की और अब 6 साल बाद, वह धमाकेदार वापसी कर रहे हैं क्योंकि हर कोई कहता है कि असली जीत के लिए असली मेहनत की जरूरत होती है।

Leave A Comment