Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



देहरादून जनपद में 11 कन्टेंमेंट जोन में से 7 कन्टेंमेंट जोन मुक्त हुए

ghantaghar dehradun
देहरादून । जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत आजाद नगर कालोनी में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के पश्चात उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया था, जिसमें 28 दिन की अवधि पूर्ण होने पर मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून द्वारा की गयी संस्तुति के उपरान्त आज उक्त क्षेत्र को कन्टेन्टमेंट जोन से मुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 11 कन्टेंमेंट जोन थे, जिनमें 7 कन्टेंमेंट जोन मुक्त हो गये तथा 4 कन्टेंमेंट जोन शेष हैं, जिनमें नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत 1 एवं नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत 3 जोन शामिल हैं। जनपद के महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर से राज्य के अन्य जनपदों हेतु 290 व्यक्तियों को 15 बसों के माध्यम से स्वास्थ्य जांच (थर्मल स्क्रीनिंग) के उपरान्त उनके जनपदों हेतु भेज गया जिनमें,  जिनमें टहरी गढवाल के 44, पौड़ी गढवाल के 80, उत्तरकाशी के 42, चमोली के 40, रूद्रप्रयाग के 40, चम्पावत के 14, नैनीताल के 2, अल्मोड़ा के 20, उधमसिंहनगर के 2 बागेश्वर के 5, पिथौरागढ के 1 व्यक्तियों को उनके गृह जनपद भेजा गया। इसी प्रकार जम्मू के 44 व्यक्तियों को 2 बसों के माध्यम से तथा हिमाचल प्रदेश के 52 व्यक्तियों को 2 बसों के माध्यम से उनके  गृह राज्यों में भेजा गया तथा जनपद नेपाल के 11 व्यक्तियों उनके देश हेतु चम्पावत तक बस के माध्यम से भेजा गया। महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज से अन्य राज्यों एवं जनपदों हेतु भेजे गये प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा किट जिसमें मास्क, साबुन  उपलब्ध कराया गया। लाॅक डाउन अवधि में मणिपुर राज्य के जनपद देहरादून में फंसे व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्ष्ज्ञण एवं थर्मल स्क्रीनिंग उपरान्त मणिपुर राज्य के जीरीबान रेलवे स्टेशन तक पंहुचाने हेतु एक विशेष ट्रेन कल प्रातः 09 बजे देहरादून रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

Leave A Comment