Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



देहरादून : जीपीएस आराघर स्कूल में पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून । बच्चों के समय का बड़ा हिस्सा स्कूल में पढाई करते हुए क्लासरूम में बीतता हैं। स्कूल या क्लासरूम ही ऐसी जगह हैं जहां वे अपने कौशल के विकास के साथ-साथ, अपने साथियों के साथ मिलकर जीवन मूल्यों को विकसित करतें हैं। स्कूल में ही वे अपने व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं, जो उन्हें बाद में समाज के साथ मिलझुल कर रहने और समाज में प्रतिष्ठा पाने में मदद करता हैं। स्कूल एक बच्चे के समग्र विकास में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं, तब ये जरुरी हो जाता है की स्कूल के वातावरण को दोस्ताना बनाया जाएँ और बच्चों को मजेदार गतिविधिओं के माध्यम से जरुरी चीजें सिखाया जाएँ।  स्कूल में सीखने के तरीकों को सुखद और प्रभावशाली बनाने के लिए, हनीवेल सेफ स्कूल्स प्रोग्राम के तहत सीड्स ने देहरादून के जीपीएस आराघर स्कूल में पेंटिंग के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीड्स टीम के सदस्यों और हनीवेल इंडिया के वालंटियर्स ने पीले, हरे और नीले रंगों में स्कूल को पेंट किया। मनोवैज्ञानिको का कहना है की पीला ,हरा, और नीला रंग आंखों को भाता है और ये रंग एक खुश -नुमा माहौल बनाने में मददगार होता हैं। दिवारों को पेंट करने के कारण स्कूल को पूरी तरह से एक नया रूप मिल गया। स्कूल को रंगने में मदद करने के लिए हनीवेल इंडिया और सीड्स के 32 वालंटियर्स ने इस काम में अपना योगदान दिया।स्कूल की प्रिंसिपल, सुश्री लक्ष्मी ढौंडियाल, स्कूल को नया रूप देने के लिए वालंटियर्स ने जिस उत्साह  के साथ काम किया उसे देखकर रोमांचित हो गईं और उन्होंने आगे आकर स्कूल के लिए कार्य करने के लिए की सराहना की। उन्हें इस बात की खुशी थी की अब बच्चों के पास पढ़ने के लिए एक खुशनुमा और नया माहौल होगा। वालंटियर्स ने मौसम की परवाह नहीं करते हुए बड़ी संख्या में भाग लेकर स्कूल को एक नया रूप दिया। ज्यादातर वालंटियर्स ने ये महसूस किया की ये नया कलर-फुल वातावरण युवा बच्चों को अपनी रचनात्मकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। स्कूल को कलर करते वक्त वोलन्टीयर्स के बीच उत्सव जैसा माहौल था। अपने लिए आंवटित कार्य को करते हुए वे बहुत खुश थे। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर्स ने स्कूल को नया कलर-फूल रूप देने के लिए वालंटियर्स के प्रयासों की सराहना की।

Leave A Comment