Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



देहरादून : फिक्की फ़्लो उत्तराखंड चैप्टर ने आँखों की देखभाल पर कार्यशाला का आयोजन किया।

देहरादून | फिक्की  फ़्लो उत्तराखंड चैप्टर ने आँखों  की देखभाल पर ‘मैनेजिंग आईसाइट, केयर फॉर विजन’ कार्यशाला का आयोजन किया।इस कार्यशाला का आयोजन  शिवा ऑप्टिकल कंपनी ने फिक्की  फ़्लो उत्तराखंड चैप्टर के सहयोग  से करवाया गया। कुशल मेहरा, क्षेत्रीय प्रशिक्षण विशेषज्ञ और डॉ. अनुषा पवार, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने उपस्थित लोगों को उनकी दृष्टि की देखभाल के विभिन्न तरीकों के बारे में जागरूक किया। फिक्की फ़्लो की कार्यकारी समिति की सदस्य निशा ठाकुर इस कार्यक्रम की डे चेयर रही। इस कार्यशाला में आंखों की सही दृष्टि के महत्व और आधुनिक समय में स्वस्थ दृष्टि बनाए रखने के विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डाला गया तथा  यहाँ उपस्थित लोगों को स्वस्थ दृष्टि बनाए रखने के तरीके बताए गए। डिजिटल लाइफ स्टाइल के कारण हम आंखों की रोशनी की समस्या से ग्रसित  हैं लेकिन स्वस्थ जीवन शैली और सही खान-पान से हम अपनी दृष्टि को  स्वस्थ बनाए रख सकते हैं। इस अवसर पर फिक्की  फ़्लो उत्तराखंड चैप्टर की अध्यक्ष डॉ. नेहा शर्मा ने कहा, ” फिक्की  फ़्लो उत्तराखंड चैप्टर और शिवा ऑप्टिकल कंपनी   के सहयोग स्वस्थ आंखों की रोशनी पर कार्यशाला आयोजित करने के लिए उत्साहित हैं। हम अक्सर अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा करते हैं। यह जरूरी कार्यशाला लोगों को उनकी आंखों के स्वस्थ  रखने के लिए  जागरूक करने का  एक छोटा सा प्रयास है। ।” “आज के डिजिटल युग में अपनी आंखों की देखभाल करना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज बहुत से लोग आँखों की  अपवर्तक त्रुटियों से पीड़ित हैं क्योंकि मोबाइल और कंप्यूटर की  स्क्रीन के सामने लम्बे  तक बैठने से आँखों में सूखापन का अनुभव करते हैं साथ ही,  उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियां भी  हमारी दृष्टि को  दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों को करने में बाधा डालती है। इसलिए हमें अपनी आंखों को सुरक्षित रखने  के लिए जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।”, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुषा पंवार ने कहा।फिक्की फ़्लो उत्तराखंड चैप्टर की कार्यकारी समिति  सदस्य निशा ठाकुर ने कहा, “हमारी आंखें हमारे लिए बहुत कीमती हैं  वैसे ही हमारा  विजन  है। हमें आपके विजन पर विश्वास करना चाहिए और इसे वास्तविकता में बदलने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।”क्षेत्रीय प्रशिक्षण विशेषज्ञ कुशल मेहरा के अनुसार, “आधुनिक समय में डिजिटल जीवन शैली की ओर झुकाव के साथ, हमें अपनी आंखों से परे देखने और दूरदर्शी होने का ध्यान रखना चाहिए।”इस कार्यशाला में चारु चौहान, वाइस चेयरपर्सन, संयुक्त सचिव मानसी रस्तोगी, हरप्रीत कौर, संयुक्त कोषाध्यक्ष, फिक्की फ़्लो उत्तराखंड चैप्टर  और अन्य सदस्य  सहित 50 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

Leave A Comment