Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



देहरादून में आयोजित किया शानदार गिटार वादन

देहरादून। स्पिक मैके के तत्वावधान में प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गिटार वादक डॉ कमला शंकर ने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियों से दून वासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देहरादून में अपने सर्किट के दौरान, उन्होंने केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, स्पेशल होम, केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, द दून गर्ल्स स्कूल, विवेकानंद स्कूल और दून बिजनेस स्कूल सहित विभिन्न संस्थानों में प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के दौरान, उनके साथ तबले पर शुभ महाराज और शंकर गिटार पर निर्मल सैनी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन एसआरएफ फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। कमला ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत राग श्याम कल्याण के आलाप से करी। इसके बाद उन्होंने अहीर भैरव और यमन प्रस्तुत करे। प्रस्तुति के दौरान, उनके स्पर्श, स्ट्रोक, ग्लाइड, और टोनल इफेक्ट्स ने उनके जबरदस्त प्रशिक्षण को दर्शाया। उन्होंने ने अपने संगीत के माध्यम से अपनी लयबद्ध और मधुर जीवन शक्ति की झलक दिखलाई। कमला शंकर ने छह साल की उम्र से संगीत सीखना शुरू कर दिया था। वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से गिटार में डॉक्टरेट करने वाली पहली महिला गिटार कलाकार हैं। वह अपने जबरदस्त नियंत्रण और वाद्ययंत्र की बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं और उनमें गायकी अंग बजाने की असाधारण प्राकृतिक क्षमता है। उनके पसंदीदा रागों में यमन, गोरख कल्याण और भाग्यश्री शामिल हैं। तमिलनाडु के जिले तंजौर में जन्मी कमला वाराणसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आर शंकर की बेटी हैं।

Leave A Comment