Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



देहरादून में वेब मीडिया के पत्रकार आये एक फोरम में , जानिए खबर

संगठित होकर राष्ट्रीय स्तर तक करेंगे कार्य

देहरादून, 21 जुलाई, रविवार (पीई रिपोर्ट) | आज देहरादून उत्तराखंड में वेब मीडिया पत्रकारो की एक बड़ी बैठक हुई, जिसमे भारी वर्षा के बाद भी भारी संख्या में वेब मीडिया पत्रकारो ने भाग लिया, जिसकी अध्यक्षता चंद्रशेखर जोशी राष्ट्रीय अध्यक्ष नेशनल वेब मीडिया एसोसिएशन ने की तथा संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवप्रसाद सेमवाल ने किया, वेब मीडिया के पत्रकारों ने इस बात पर क्षोभ प्रकट किया कि उत्तराखंड में वेब मीडिया नियमावली होने के बाबजूद भी वेब मीडिया को उपेक्षित किया जा रहा है, आयोजित बैठक में सभी पत्रकारो ने अपनी बात रखी तथा एक फोरम के नीचे आकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर बल दिया, अंत मे सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे वेब मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले एकजुट होकर कार्य किया जाएगा, वेब मीडिया के पत्रकारों ने कहा कि वेब मीडिया में आने वाली वेबसाइटों के लिये संगठन की आचार संहिता बनाये जाने की भी आवश्यकता है, जिससे इस वेब मीडिया में पाक-साफ व्यक्ति ही विशुद्व रूप से पत्रकारिता करे, इस नेक कार्य मे सरकार भी सहयोग कर सकती है तथा सूचना विभाग विज्ञापन हेतु इम्पेनल करते समय इस मानक को भी दृष्टिगत रख सकता है, संचालन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल ने भारी वर्षा के बाद भी भारी संख्या में पत्रकारो के उपस्थित होने पर उनका आभार जताया, वही वरिष्ठ पत्रकारों ने वेब मीडिया एसोसिएशन संगठन के बैनर तले आने पर अपनी सहमति प्रदान की तथा शीघ्र ही एक बड़ी राज्य व्यापी मीटिंग आहूत किये जाने की रणनीति तैयार की गई |

अंत मे वेब मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी सम्पादक ‘हिमालयायूके” ने अपने लंबे संबोधन में इस बात पर प्रसन्नता जताई कि उत्तराखंड के समस्त पत्रकारो ने वेब मीडिया एसोसिएशन संगठन के बैनर तले आने हेतु सहमति जताई गई है, जोशी ने आयोजित बैठक में बताया कि वेब मीडिया एसोसिएशन 2014 में लखनऊ से पंजीकृत है जो देश की पहली वेब मीडिया एसोसिएशन है, जिसके पदाधिकारी लखनऊ, नई दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, आसाम, उत्तराखंड तमिलनाडु, केरल आदि राज्यो से है, एसोसिएशन देश के सभी राज्यो में वेब मीडिया नियमावली लागू करवाने के लिये प्रयास कर रही है, वेब मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ0 चंद्रसेन (वरिष्ठ पत्रकार लखनऊ) तथा राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 मो0 कामरान (वरिष्ठ पत्रकार लखनऊ) के प्रयासों से 26 जुलाई को वेब मीडिया एसोसिएशन कोर ग्रुप की मीटिंग लखनऊ में रखी गई है, जिसमे अनेक राज्यो से वरिष्ठ पत्रकारों को राष्ट्रीय स्तर पर लिये जाने हेतु वार्ता होनी है, इसके अलावा वेब मीडिया को राज्य सरकार तवज्जो दे, इसके लिये यह जरूरी है कि राष्ट्रीय स्तर पर वेब मीडिया के पत्रकारो का एक सशक्त संगठन तैयार हो, इसके लिये हम राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे है,

वेब मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह बड़ी प्रसन्नता का विषय है कि पूरे उत्तराखंड के वेब मीडिया के पत्रकारों ने सर्वसम्मति से वेब मीडिया एसोसिएशन की सद्स्यता लेने की सहमति जताई है, वेब मीडिया एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अलावा हर राज्य में प्रदेश कार्यकारिणी कार्य कर रही है, शीघ्र ही नई देल्ली में वेब मीडिया का राष्ट्रीय सम्मेलन होगा जिसमें हर राज्य से वेब मीडिया के पत्रकारो को संम्मानित भी किया जाएगा देहरादून में सम्पन्न हुई आज की बैठक में भारी संख्या में वेब मीडिया के पत्रकारों ने भाग लिया, जिसमे मुख्य रूप से देवभूमि मीडिया से राजेन्द्र जोशी , पहचान एक्सप्रेस से अरुण कुमार यादव, घनश्याम चन्द्र जोशी , वीरेंद्र दत्त गैरोला, विनय जोशी, सुमित सिंह, दीपक धीमान, शशि भूषण मैठाणी, मीरा रावत, अनिल जोशी, अनूप, विनोद कोठियाल, गणेश नैथानी, विजय रावत, पवन, सोमपाल, कुलदीप , सुशील कुमार, अभिनव कपूर, विनीत, चन्दर एम एस, रजनीश सैनी, प्रियांक, मनीष व्यास, एस एस तोमर, प्रदीप चौधरी, मनीष वर्मा, जयदीप भट्ट, संजीव पन्त, हरीश चमोली, अवधेश नौटियाल, विनय भट्ट, राजकुमार राणा, मामचंद आदि पत्रकार उपस्थित थे |

Leave A Comment