Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



देहरादून से दिल्ली के बीच चलेंगी दो स्पेशल पार्सल ट्रेन

देहरादून । लॉकडाउन के बीच एक राहत भरी खबर आई है। मुरादाबाद रेल मंडल की ओर से 9 से 15 अप्रैल के बीच देहरादून से दिल्ली तक दो स्पेशल पार्सल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पार्सल ट्रेन में देहरादून, हरिद्वार, पथरी, सहारनपुर और मेरठ सिटी के व्यापारी अपना व्यापारिक सामान भेज सकते हैं। इस पार्सल स्पेशल ट्रेन का मख्य उद्देश्य आवश्यक सामग्री को लाने भेजने की व्यवस्था करना है। व्यापारी और औद्योगिक प्रतिष्ठान अपने सामान के परिवहन के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन के मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक वीके घई से 9760540460 और 6395644650 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही इस ट्रेन में किसी भी यात्री का जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। स्पेशल पार्सल ट्रेन देहरादून से नौ अप्रैल को सुबह 10 बजे रवाना होगी। दोपहर 12 बजे हरिद्वार पहुंचकर वहां से 12 बजकर 10 मिनट पर पर रवाना होगी। दोपहर 12.40 पर पथरी पहुंचेगी और फिर दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर वहा से चलेगी, जो दोपहर 02.40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। छिड़का व सहारनपुर से ये स्पेशल ट्रेन तीन बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। शाम 5 बजकर 10 मिनट पर मेरठ पहुंचेगी और फिर 5 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी। शाम 6 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह 9 अप्रैल को दिल्ली से दूसरी स्पेशल पार्सल ट्रेन शाम 4 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी।रेलवे स्टेशन निदेशक गणेश चंद ने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल की और से देहरादून से दिल्ली के बीच 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक दो पार्सल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों में व्यापारी और प्रतिष्ठान अपना पार्सल परिवहन के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही इन ट्रेनों में यात्रियों को जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

Leave A Comment