Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



देहरादून : 12 सौ करोड़ के घोटाले का एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। एसटीएफ ने 1200 करोड़ का घोटाला करने वाले गिरोह के 10 हजार इनामी सदस्य को गिरफ्तार करने मे कामयाबी हासिल की है। इस मामले में अब तकर छह आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। एसटीएफ के पुलिस अधिक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि  साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर 04 सिंतबर 2021 को अमित कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी-डी-2 ज्वालापुर सुभाष नगर जनपद हरिद्वार मामला दर्ज किया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाटसएप पर मैसेज भेजकर मसाले आदि चीजों की चीन से आनलाइन ट्रेडिग पर इन्वेस्टमेंट करके ज्यादा मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर उससे विभिन्न तिथियों में भिन्न-भिन्न खातों में 15 लाख रुपए की ठगी की गयी।’ इसके बाद एसटीएफ के पुलिस अधिक्षक ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने वारदात में प्रयुक्त विभिन्न बैंक के खातों का विश्लेषण किया। विश्लेषण के बाद ’इस मामले में मनी-लांड्रिग व चाईनिज कनेक्शन होना प्रकाश में आया ।’ जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये, एक रोहित कुमार को पंजाब के फरीदकोट (पाकिस्तान बार्डर) से, दो आरोपियांे को अभियुक्तों को भोपाल म0प्र0 से एवं एक आरोपी  को राउरकेला उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया तथा मुम्बई के 01 फिल्म निर्माता की संलिप्तता पाये जाने पर 41 (।) सीआरपीसी का नोटिस तामील कराया गया। विवेचना के क्रम में दिल्ली में स्थित कम्पनियों पर कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों के विरूद्व न्यायालय से गैर जमानती वांरट प्राप्त करते हुये लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया और तीन आरोपियों को 41 (।) सीआरपीसी का नोटिस तामील कराया गया। तथा इसके अलावा नेपाली मूल के अन्य आरोपी जो कि ’दुबई और नेपाल में पैसे भेजने वाले हवाला संचालक का काम कर रहा था जिसे विगत माह दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में न्यूनतम 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है।’
अभियोग में आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु गठित टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाईल नम्बर, व शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की जानकारी प्राप्त की गयी तो प्रकाश में आये आरोपियों द्वारा स्वंय को जीएलसी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी मे आनलाईन ट्रेडिंग की बात बताकर फर्जी बेवसाइट के माध्यम से पैसे कमाने का लालच देकर वादी मुकदमा से हुयी धोखाधडी का सम्बन्ध  पाये जाने पर प्रभावी कार्यवाही करते  हुए टीम को, नई दिल्ली  व अन्य सम्भावित स्थानो में रवाना किया गया। ’इस मामले में अब पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास से आरोपियों द्वारा वादी मुकदमा को दिए गए खाते के खाताधारक की जानकारी प्राप्त कर खाताधारक के सम्बन्ध में साक्ष्य एकत्रित करते हुये अभियोग में 10 हजार रुपये के ईनामी अश्वनी  कुमार पुत्र चंद्रमणि तिवारी  मूल निवासी ग्राम व पोस्ट भभुआ थाना भभुआ जनपद कैमूर बिहार व हाल निवासी  मकान नंबर 2 3तक फ्लोर मंगल बाजार रोड विजय विहार उत्तम नगर थाना बिंदापुर दिल्ली उम्र 36 वर्ष को नई दिल्ली से  गिरफ्तार किया गया।

Leave A Comment