Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



दोस्तों ने खेली खून की होली, मौत

हरिद्वार । नारसन कलां गांव में होली पर रंग खेलने के बहाने घर से बुलाकर फैक्ट्रीकर्मी को पहले चाकुओं से गोदा और फिर उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने वाला फैक्ट्रीकर्मी का दोस्त था। शराब के नशे में आरोपित फैक्ट्रीकर्मी को एक खंडहर में ले गए थे। वहीं, घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।  हरिद्वार जिले के नारसन कलां गांव निवासी कैलाश गंगोत्री पेपर मिल में कर्मचारी है। करीब सात दिन पहले कैलाश का किसी बात को लेकर गांव के ही दोस्त अजय से विवाद हो गया था। कैलाश ने अजय के सीने में एक घूंसा मार दिया था, जिससे अजय बेहद नाराज था। मंगलवार को कैलाश अपने घर पर था। करीब 11 बजे अजय और दो अन्य युवक उसे होली खेलने के लिए ले गए थे। तीनों युवक कैलाश को गांव के पास ही एक खंडहर मकान में ले गए। आरोप है कि नशे में धुत आरोपितों ने उसे चाकुओं से गोद दिया। इसके बाद सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ कई वार किए गए। आरोपितों ने डंडे से भी हमला किया। गंभीर हालत में कैलाश को वहीं छोड़कर आरोपित फरार हो गए। कुछ देर बाद पास में ही होली खेल रहे कुछ बच्चों की नजर लहुलुहान हालत में पड़े कैलाश पर गई, तो शोर मचा दिया। शोर सुनते ही ग्रामीण के मौके पर पहुंचे। घटना के बाद घायल को पहले सिविल अस्पताल और इसके बाद ऋषिकेश के एम्स अस्पताल भेजा गया। मंगलवार की देर रात एम्स अस्पताल में कैलाश की मौत हो गई। मौत के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मृतक की मां लक्ष्मी देवी की तहरीर पर अजय, अक्षय और अभिजीत निवासी नारसन कलां पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी देहात ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपित अजय को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। नारसन कलां गांव में युवक की हत्या के बाद काफी तनाव हो गया था। पुलिस को जैसे ही देर रात हत्या की जानकारी हुई तो पुलिस भी हरकत में आ गई। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पुलिस को इस घटना की प्रतिक्रिया की आशंका थी। जिसके चलते रुड़की से भी पुलिस बल को बुलाया गया था। बुधवार सुबह से ही मंगलौर पुलिस बल यहां पर तैनात थी। जिसके चलते मंगलौर पुलिसकर्मी होली नहीं खेल सके। देर शाम को ऋषिकेश से मृतक का शव गांव लाया गया था। पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave A Comment