Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



नई बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर लांच

 

देहरादून। बीएमडब्ल्यू मोटोराड की बेहद मशहूर सुपर स्पोर्ट बाइक का एकदम नया संस्करण बीएमडब्ल्यू एस 1000 आरआर भारत में आज लॉन्च किया गया। कंपलीटली बिल्टअप यूनिट के तौर पर लॉन्च की गई बाइक बीएमडब्ल्यू मोटोराड के डीलर नेटवर्क पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है। बाइक की डिलीवरी की शुरुआत फरवरी 2023 से होगी। प्रतिस्पर्धी श्रेणी में आरआर एक मानक है, और उन रेसिंग उत्साहियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैै जो स्पीड के दीवाने हैै। 2009 में यह बाइक पहली बार लॉन्च की गई थी। हर जनरेशन ने इस खेल के नियमों को फिर से परिभाषा दी है। यह परंपरा नए आरआर के साथ बरकरार है। नई बीएमडब्ल्यू एस  1000 आरआर अपने व्यापक आधुनिकरण के दम पर पिछले संस्करणों से काफी बेहतर है। इसके लिए गाड़ी के इंजन, सस्पेंशन, चेसिस, एरोडायनेमिक्स, डिजाइन और असिस्टेंस सिस्टम को श्रेय दिया जाना चाहिए। बाइक निर्माण के कई क्षेत्रों में इंजीनियरिंग में सुधार किए गए हैं। इसके नतीजे के तौर पर यह शानदार बाइक पहले से और बेहतर बन गई है। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पावाह ने लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एस 1000 आरआर बीएमडब्ल्यू मोटोराड रेसिंग डीएनए का सच्चा प्रतिनिधित्व करती है। रेसट्रैक या रोड पर आरआर का मतलब है कभी भी दूसरी पोजीशन पर नहीं रहना हमेशा सबसे आगे रहना । आरआर राइडर्स इसकी जोश-जुनून से भरी परफॉर्मेंस को बेहद पसंद करते हैं। वह अपनी सीमा से बाहर जाकर प्रदर्शन करते हैं। यह बाइक इंजन की ज्यादा पावर और शार्पर डिजाइन, शानदार एरोडायनेमिक्स और हैंडलिंग डायनेमिक्स के नए-नए फीचर्स से लैस है। नई एस 1000 आरआर हमेशा आपके साथ किसी भी सफर पर जाने के लिए तैयार रहती है। यह निर्विवाद रूप से अपनी क्लास में विजेता के तौर पर इस बाइक की विश्वसनीय स्थिति की फिर से पुष्टि करती है। यह राइडर्स को हमेशा चुनौतियों से निपटने के लिए प्रोत्साहित करती है।

Leave A Comment