Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



नए मोटर व्हीकल एक्ट: हड़ताल का रहा मिलाजुला असर

देहरादून । नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आह्वान पर आज निजी बस ऑपरेर्ट्स, टैक्सी, मैक्सी संचालकों की हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला। राजधानी देहरादून में विक्रम सुबह से ही सड़कों पर दिखाई दिए। दून में गांधी रोड स्थित टैक्सी स्टैंड में धरना प्रदर्शन किया। परिवहन महासंघ की एक दिवसीय हड़ताल को ट्रांसपोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया। उत्तराखण्ड परिवहन महासंघ के आह्वान पर प्रदेश में टैक्सी-मैक्स की हड़ताल का मिला-जुला असर देखने को मिला। सबसे ज्यादा असर श्रीनगर, कोटद्वार, पौड़ी रूट पर नजर आया। वर्किंग डे में हुई इस हड़ताल से लोग काफी परेशान हुए।  नए मोटर व्हीकल एक्ट में काटे जा रहे चालान को लेकर परिवहन महासंघ से जुड़े लोगों ने बुधवार को हड़ताल का आह्वान किया था। जिसकी वजह से पहाड़ी रूटों पर चलने वाली टैक्सियों का संचालन ठप हो गया। एक दिन की सांकेतिक हड़ताल को विक्रम और सिटी बस संचालकों ने भी अपना समर्थन दिया था, मगर राजधानी में कुछ रूट पर विक्रम और सिटी बस चलती नजर आई। इस बीच टिहरी में ओवरलोडिंग पर एक गाड़ी का 20,000 रुपये का चालान कटा है। ऋषिकेश मंे पहाड़ पर जाने वाली सभी बसें, जीप, कमांडर और लोकल विक्रम बंद रहे। जिससे यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। परिवहन महासंघ के आह्वान पर प्रदेशव्यापी हड़ताल में केवल आवश्यक सेवा वाहनों को आवाजाही की छूट दी गई थी। इस बीच नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों का उल्लघंन करने वालों के भारी-भरकम चालान उत्तराखंड में भी कटने लगे हैं। टिहरी में आरटीओ ने देहरादून से श्रीनगर जा रही जीप में एक सवारी ज्यादा होने पर ओवरलोड़िग में 20,000 रुपये का चालान काट दिया। इसके साथ ही 3 महीने के लिए ड्राइवर का लाइसेन्स भी सीज कर दिया।

Leave A Comment