Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



नशामुक्ति केंद्र : युवक को पीटने का मामला आया सामने

 

देहरादून । रिस्पना पुल के पास स्थित एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती युवक को पीटने का मामला सामने आया है। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने केंद्र के संचालक समेत पांच व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रायवाला निवासी व्यक्ति ने नेहरू कालोनी थाने में तहरीर दी कि उनका बेटा नशा करता था। नशा छुड़वाने के लिए उन्होंने उसे रिस्पना पुल स्थित लाइफ केयर फाउंडेशन रिहेव सेंटर में भर्ती करवाया। 24 अक्टूबर को केंद्र में भर्ती एक युवक की मृत्यु होने की सूचना मिलने पर वह बेटे को घर लेकर चले गए। कुछ दिन उनका बेटा परेशान रहा। जब उन्होंने कारण पूछा तो उसने बताया कि नशामुक्ति केंद्र में उसकी पिटाई की जाती थी। आरोपित निखिल, सचिन प्रताप, फैजल, मेहताब अंसारी और सौरभ हर दिन गाली-गलौज करते थे और धमकी देते थे कि यदि किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। नेहरू कालोनी थाना निरीक्षक सतबीर बिष्ट ने बताया कि नशामुक्ति केंद्र के संचालक निखिल चमोली, सचिन प्रताप, फैजल, मेहताब अंसारी व सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लाइफ केयर फाउंडेशन रिहेव सेंटर में भर्ती गुजराड़ा निवासी एक अन्य युवक की 15 दिन पहले मौत हो गई थी। इस मामले में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने 16 अक्टूबर को आरोपित निखिल, सचिन, मेहताब, शुभम और फैजल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। दो सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इंस्पेक्टर सतबीर बिष्ट ने बताया कि अब तक कोई खास साक्ष्य हाथ न लगने के कारण आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। दूसरी ओर मृतक की बहन इशिता ने नेहरू कालोनी थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पूछने के बावजूद भी पुलिस कोई जवाब नहीं दे रही है। इससे पता लगता है कि पुलिस आरोपितों को बचा रही है। सीओ नेहरू कालोनी पल्लवी त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। ऐसे में बिसरा व खून के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई हो सकेगी। अगस्त महीने में क्लेमेनटाउन स्थित नशा मुक्ति केंद्र में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। तब तत्कालीन एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने सभी थानाध्यक्षों को उनके क्षेत्र में चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों की रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर देने के निर्देश दिए थे। थानाध्यक्षों को 12 बिंदुओं का फार्मेट भी दिया गया था। जिसके तहत रिपोर्ट में केंद्र के नाम के साथ उसके रजिस्ट्रेशन, वहां तैनात स्टाफ (चिकित्सक व अन्य), भर्ती मरीजों की संख्या, शुल्क, कक्ष व बेड, सीसीटीवी, दैनिक रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर का विवरण दर्ज करना था। साथ ही विजिटिंग चिकित्सक के भ्रमण संबंधी रजिस्टर और केंद्र की स्थिति पर सक्षम अधिकारी की टिप्पणी भी देने को कहा गया था, लेकिन इस आदेश पर आगे कार्रवाई ही नहीं बढ़ी।

Leave A Comment