Breaking News:

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026



नशे में धुत व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, जानिए खबर

हरिद्वार । पथरी थानाक्षेत्र के गांव घोसीपुरा की सपेरा बस्ती में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बीती देर रात करीब ढाई बजे की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपित पति की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक गांव घोसीपुरा स्थित सपेरा बस्ती निवासी रवि शराब पीने का आदि है। वह शनिवार को दान मांगने का काम करता है। रवि की पत्नी बुन्दु (40) बेटी के साथ सिडकुल क्षेत्र में रहती थी। बुन्दु सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी कर रही थी। दशहरे की छुट्टी पर वह अपनी बेटी को लेकर सपेरा बस्ती गई हुई थी। रात लगभग डेढ़ बजे रवि शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। वह पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। पत्नी ने इसका विरोध किया, तो रवि ने उसकी पिटाई कर दी। उसी दौरान आवेश में आकर रवि ने चारपाई के पाये से बुन्दु के सिर पर वार कर दिया। लहुलुहान बुन्दु की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों के शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण पहुंचे, लेकिन तब तक रवि वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर ही पुलिस ने शव कब्जे में लिया। एसओ पथरी सुखपाल मान ने बताया कि रवि के साले चीनू की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बेटी की शादी तय करने को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। दरअसल रवि अपनी बेटी की शादी एक शराबी युवक से करना चाहता था। जबकि बुन्दु इसका विरोध कर रही थी। उसका कहना था कि रवि के शराबी होने के कारण जीवन में उसने जो परेशानी झेली है, बेटी को उसका सामना न करना पड़े। इसलिए वह किसी अन्य युवक से बेटी की शादी करेगी। इसी बात पर तैश में आकर रवि ने उसकी हत्या कर दी। बुन्दु के भाई चीनू ने अपनी तहरीर में भी इस बात का जिक्र किया है।

Leave A Comment