Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उतरे सड़कों पर, किया विरोध प्रदर्शन, जानिए खबर

हरिद्वार । नागरिकता संशोधन कानून का विरोध उत्तराखंड में भी तेज होने लगा है। शुक्रवार को हरिद्वार और रुड़की में सड़कों पर हजारों लोग इकट्ठे हो गए। कई जगह भीड़ प्रदर्शन करने के लिए उतारू थी। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही और हालात को संभाला। रुड़की में तो धारा 144 जैसे हालात बने रहे। वहीं हरिद्वार में प्रदर्शन से रोकने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को फूल देकर सद्भाव का परिचय दिया। हरिद्वार में कांग्रेस व कौमी एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने पुल जटवाड़ा से कस्साबान तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। रैली को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचना था, लेकिन रैली को कस्साबान में रोकते हुए सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल ने उनका ज्ञापन लिया।  रैली में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भाजपा सरकार देश में भाईचारे को समाप्त करना चाहती है। धर्म के आधार पर कानून लागू कर संविधान की मूल अवधारणा को भी समाप्त किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश भर में लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी ने कहा कि केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार संविधान का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्म विशेष के नाम से नागरिकता संशोधन बिल पास करना भाजपा की मानसिकता को दर्शा रहा है। हिंदू मुस्लिम देश भर में भाईचारे सदियों से रह रहे हैं। लेकिन सुनियोजित तरीके से नागरिकता संशोधन बिल लाने की मंशा देश को माहौल को खराब करने जैसी है। मेयर अनीता शर्मा ने कहा कि देश के माहौल को खराब करने की नीयत से नागरिकता संशोधन बिल लाया गया है। मात्र राजनीतिक लाभ लेने के चक्कर में धर्म का भेदभाव फैलाया जा रहा है। बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार विवादास्पद नागरिकता संशोधन कानून लागू कर देश को बांटने का प्रयास कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को नागरिकता संशोधन कानून को तत्काल वापस लेना चाहिए।  मंगलौर में सीएए के विरोध में नगर में जुलूस निकालकर विरोध व्यक्त किया गया है। नगर में जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकालने की सूचना के मद्देनजर पुलिस बल को मस्जिदों के बाहर तैनात किया गया था। नमाज के बाद बड़ी संख्या में युवक नगर के मेन बाजार में जमा हो गए। इन लोगों ने पहले दुकानें बंद करने का प्रयास किया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने इन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इस दौरान भारी भीड़ बाजार में पहुंच गई और मार्च निकालने पर उतारू हो गई। टकराव से बचने के लिए पुलिस ने जुलूस रोकने का प्रयास नहीं किया। रुड़की में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में रामपुर चुंगी पर कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। उन्होंने अन्य दुकानों को भी बंद कराने की कोशिश की। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बड़ी संख्या में लोग भी रामपुर चुंगी के पास जमा हो गए, लेकिन पुलिस ने किसी तरह प्रदर्शन उन्हें नहीं करने दिया। पुलिस के समझाने पर दुकान बंद करने वाले दुकानदारों ने भी अपनी-अपनी दुकानें खोल दी। जुमे की नमाज और विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए शुक्रवार को शहर से लेकर देहात तक मस्जिदों के बाहर और बाजारों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारी भी पल पल की गतिविधियों पर नजर रखे रहे। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। सुबह से ही रुड़की, मंगलौर, भगवानपुर, झबरेड़ा, बुग्गावाला, लक्सर, कलियर, लंढौरा में मस्जिदों के बाहर और बाजारों में पुलिस और पीएसी तैनात रही। दोपहर जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Leave A Comment