Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



निओ विज़न संस्था पिछले 8 वर्षों से गरीब बच्चों को दे रहा निःशुल्क शिक्षा

निओ विज़न संस्था द्वारा स्कूल चलें हम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देहरादून | हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निओ विज़न संस्था द्वारा स्कूल चलें हम कार्यक्रम के अंतर्गत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । निओ विज़न संस्था पिछले 8 वर्षों से गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दे रहा है और उच्च शिक्षा के लिए भी प्रोत्साहित कर रहा है । लक्ष्मण विद्यालय पथरी बाघ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में कई रंगारंग प्रस्तुतियां बच्चों द्वारा दी गयी जिसमें की पुलवामा अटैक में हुए अमर शहिदों के नाम बच्चों द्वारा दी गयी प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी , साथ ही देश मेरा रंगीला , आशाएं , संगीत , भाषण , नाटक आदि प्रस्तुतियां हुई । बच्चों के नृत्य ने सबका मन मोह लिया । सभी ने छोटे छोटे बच्चों द्वारा की गयी मेहनत की भूरी भूरी प्रशंसा की । कार्यक्रम में कई बुद्धिजीवियों द्वारा बच्चों का हौंसला और मनोबल बढ़ाया गया जिसमें की कल्याण सिंह रावत मैती, मुकुल शर्मा , विश्वम्बर नाथ बजाज , चंदन सिंह नेगी ,बलवंत सिंह नेगी, अपने सपने के संस्थापक अरुण कुमार यादव, वृक्ष मित्र त्रिलोक चंद सोनी आदि द्वारा कार्यक्रम की शोभा बड़ाई गयी । सभी ने बच्चों को उनके आने वाले भविष्य की शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम का भरपूर लुफ्त उठाया ।

संस्थापक गजेंद्र रमोला की 8 साल की मेहनत ला रही रंग

निओ विज़न संस्था के संस्थापक गजेंद्र रमोला की 8 साल की मेहनत हर दिन एक नई ऊंचाई को छू रही है । आगे भी उनकी कोशिश है ज्यादा से ज्यादा बच्चे उनसे जुड़े और शिक्षा का लाभ लेकर अपने भविष्य को सवांरे । आज करीब 80 बच्चे संस्था से जुड़कर शिक्षा के लाभ लेकर अपने आने वाले समय को सवांर रहे है । संस्था में पढ़ाई के साथ साथ नृत्य , संगीत , एक्टिंग , गेम्स भी सिखाये जाते है ।

संस्था का हर बच्चा एक गुण लेकर अपने आने वाले भविष्य को सवांर रहा है । कार्यक्रम मैं छोटे से लेकर बड़े बच्चों द्वारा शिरकत की गयी । अतिथियों एवम सभी बुद्धिजियों , प्रंशकों द्वारा कार्यक्रम का लुफ्त उठाया गया और सभी ने बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके मंगल भविष्य की कामना की । साथ ही बच्चों को यह भी बताया गया कि अपने जीवन में सही और गलत मार्ग का चयन कैसे करें , कैसे अपने अन्दर के गुण को पहचान कर अपना भविष्य सवांरे , कैसे अपनी संगत अच्छी रख कर एक बेहतर कल बनाये और भी कई सारी बातें बच्चों को सिखायी गयी ।

Leave A Comment