Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



नीरज क्लीनिक के निदेशक और पूर्व निदेशक गिरफ्तार , जानिए खबर

ऋषिकेश | दवाओं के रैपर हटाकर नई पैकिंग करके बेचने और चमत्कारिक इलाज करने का दावा कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के मामले में ऋषिकेश में हरिद्वार रोड स्थित नीरज क्लीनिक के निदेशक और पूर्व निदेशक को गिरफ्तार कर लिया गया। मिर्गी रोग विशेषज्ञ होने का दावा करने वाले आरके गुप्ता की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। केंद्रीय औषधि नियंत्रक संगठन और राज्य के औषधि नियंत्रक विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। इससे पहले क्लीनिक में बुधवार सुबह से रात पौने दो बजे तक छापे की कार्रवाई चली।  राज्य के औषधि नियंत्रक नीरज कुमार ने इस सिलसिले में ऋषिकेश कोतवाली में फर्म के शेयर होल्डर आरके गुप्ता समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि नीरज क्लीनिक में छापे के दौरान बड़ी संख्या में ऐसी दवाएं मिली, जिन्हें असली रैपर से निकालकर अलग से पैक किया जा रहा था। इनमें से कुछ में दूसरी दवाओं को मिलाकर नई पैकिंग की जा रही थी। छानबीन में पता चला कि फर्म इन दवाओं पर अपना कोड डालकर कोरियर के जरिये विभिन्न राज्यों को भेजती है। छापे के दौरान 25 पेटी दवाइयां जब्त की गई। कुछ दवाओं के सैंपल भी लिए गए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि नीरज क्लीनिक में जिस प्रकार से कई दवाओं को मिलाकर नई पैकिंग करके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। फर्म के पास होलसेल का लाइसेंस है, लेकिन वह इसकी आड़ में अनैतिक धंधा कर रही थी। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में क्लीनिक के निदेशक डॉ. वीके गुप्ता और पूर्व निदेशक श्रीनिवास रत्नाकर, शेयर होल्डर आरके गुप्ता समेत पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। निदेशक और पूर्व निदेशक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि आरके गुप्ता के विरुद्ध पूर्व में भी नशीली दवाओं के कारोबार का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरके गुप्ता अब फिर कानून की आंखों में धूल झोंक कर वहां नीरज क्लिीनिक ए यूनिट आफ सीमा मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड के जरिये यह कारोबार कर रहा था। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि आरके गुप्ता सीमा मेडिकेयर का 95 फीसद शेयर होल्डर है। वह विभिन्न प्रचार माध्यमों से मिर्गी के शर्तिया इलाज का दावा करता है। इस संबंध में मिली शिकायतों पर औषधि नियंत्रक विभाग ने कार्रवाई की। 

Leave A Comment