Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



नोटबन्दी के बाद की भूमि सौदों की होगी जांच

harish-rawat

सचिवालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार से एसपीए व शतप्रतिशत केंद्र प्रायोजित योजनाओं में 2254 करोड़ रूपए मिलने थे जिनमें से केंद्र से राज्य को केवल 905 करोड़ रूपए प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार ने इन पर कुल 1400 करोड़ रूपए का व्यय किया है। अर्थात 500 करोड़ रूपए राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से व्यय किए हैं। मुख्यमंत्री श्री रावत ने बताया कि अनुसूचित जाति पोस्ट मेट्रिक स्कोलरशिप जो कि शत प्रतिशत केंद्र प्रायोजित योजना है, में केंद्र से हमें 160 करोड़ रूपए दिया जाना चाहिए था, परंतु केवल 75 करोड़ रूपए ही केंद्र द्वारा अवमुक्त किए गए हैं। यूटीलाईजेशन सर्टिफिकेट (यूसी) भेजने में अन्य राज्यों की तुलना में हमारे राज्य की स्थिति बेहतर है। आज स्वयं केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने इसके लिए हमारे अधिकारियों को बैठक में बधाई दी।  मुुख्यमंत्री ने कहा कि एसपीए(आर), सीएसएस(आर) व फूड सब्सिडी में केंद्र से 1751 करोड़ रूपए की मांग की गई थी। केंद्र द्वारा मात्र 731 करोड़ रूपए अवमुक्त किए गए हैं। अकेले फूड सब्सिडी में 570 करोड़ रूपए का रिएम्बर्समेंट केंद्र द्वारा किया जाना है। मुुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने अनौपचारिक बैठक में श्री बद्रीनाथ धाम को प्रसाद योजना में शामिल करने के साथ ही महाभारत सर्किट में उत्तराखण्ड के अश्वमेधशाला, लाखामण्डल, सातताल आदि स्थानों को सम्मिलित किए जाने के प्रति आश्वस्त किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 8 नवम्बर से जमीन क्रय में 50 लाख से ऊपर के कुल 108 ट्रांजेक्शन हुए हैं, इनमें से 72 मामले देहरादून के हैं। इन भूमि सौदों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मालूम चल सके कि ये सौदे नेचुरल तरीके से किए गए हैं या नहीं। नोटबंदी के बाद प्रदेश पर पड़े प्रभावों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि भू-भवन सम्पत्ति पंजीकरण में 32 प्रतिशत की कमी आई है जबकि इससे प्राप्त शुल्क में 35 प्रतिशत कमी आई है। खनन से राजस्व में 21 प्रतिशत की कमी आई है। मंडी परिषद से तिलहन को छोड़कर अन्य सभी जिन्सों के उठान में कमी आई है। गढ़वाल मंडल विकास निगम व कुमाऊं मंडल विकास निगम के टर्नओवर में 18 प्रतिशत की कमी आई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली को पत्र लिखकर प्रदेश में नोटबंदी से आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए आवश्यक सुधारों के सुझाव दिए हैं। अतिथि शिक्षको के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके लिए रास्ता निकाला जा रहा है। न्यायालय के दायरे में रहते हुए अतिथि शिक्षकों को कैसे अधिक से अधिक राहत पहुंचाई जा सकती है, इसके लिए सभी विकल्पों पर विचार करते हुए फार्मूला तैयार किया जा रहा है। इसी प्रकार उपनल कर्मचारियों के मामले को भी देखा जा रहा है।

Leave A Comment