Breaking News:

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026

जश्न सफलता की….. -

Monday, September 28, 2026

हरिद्वार : सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका -

Monday, September 28, 2026

उत्तराखण्ड में भूस्खलन व बारिश से 57 मार्ग बंद -

Monday, September 28, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 69.90 लाख की साइबर ठगी, एक गिरफ्तार -

Monday, September 28, 2026

क्षमा वाणी केवल वाणी से आत्मसात ना होकर हृदय से आत्मसात होने वाला पर्व है : पूर्णमति माताजी -

Monday, September 28, 2026

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर….. -

Monday, September 28, 2026

जयकारों और भजनों से गूंजा दून, अनंत चतुर्दशी पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा -

Friday, September 25, 2026

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाला : लेखपाल जगदीश राठौर और महिला लेखपाल डिंपल सस्पेंड -

Friday, September 25, 2026

स्थायित्व और विकास चाहती है उत्तराखण्ड की जनताः सीएम धामी -

Friday, September 25, 2026

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, जानिए खबर -

Friday, September 25, 2026

देहरादून : डिलीवरी बॉय से मारपीट मामले में सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार -

Wednesday, September 23, 2026



पंजाब ने दिल्ली को छह विकेट से हराया, एल राहुल ने जड़ सबसे तेज अर्धशतक

किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स को आईपीएल के दूसरे मैच में 6 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने पंजाब के सामने 167 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में पंजाब की टीम ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की रिकॉर्ड फिफ्टी की बदौलत 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। राहुल के अलावा युवा बल्लेबाज करुण नायर ने भी 50 रनों की शानदार पारी खेली। दिल्ली द्वारा दिए गए 167 रन के टारगेट का पीछा करने के लिए पंजाब की ओर से केएल राहुल ने सिर्फ 14 बॉल में अर्धशतक जड़ दिया। ये आईपीएल इतिहास में अभी तक का सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कोलकाता नाइटराइडर्स के सुनील नरेन (15 गेंद) के नाम था। हालांकि राहुल मैच के पांचवे ओवर में 51 रन (16 बॉल) पर कैच आउट हो गए। उनके बाद उतरे युवराज सिंह कुछ खास नहीं कर सके। युवराज 22 गेंदों पर सिर्फ 12 रन ही बना सके। युवराज और राहुल के आउट होने के बाद करुण नायर ने 33 गेंदों में शानदार 50 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और दो छक्के जड़े। स्टोनिस ने 25 रन बनाकर जबकि डेविड मिलर 24 रन बनाकर नाबाद रहे।  दिल्ली की ओर से राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, डेनियल क्रिश्चियन और ट्रेंट बोल्ट ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में लौटे गौतम गंभीर ने रविवार को अर्धशतक (55) जड़ा और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। दिल्ली ने आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। दिल्ली को इस अपेक्षाकृत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में क्रिस मौरिस (नाबाद 27) का भी योगदान रहा। पंजाब के लिए मोहित शमार् और मुजीब उर रहमान ने दो-दो विकेट लिए। कप्तान रवीचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया।

Leave A Comment