Breaking News:

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026



पत्नी को गोली मार पूर्व फौजी ने फिर खुद को भी मारी गोली, दोनों की मौत

डोईवाला। रानीपोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोगपुर के रखवाल गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व फौजी ने पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, उसके बाद खुद को गोली मारकर अपना जीवन भी समाप्त कर लिया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने मौका का निरीक्षण किया। पुलिस को घटनास्थल से लाइसेंसी दुनाली बंदूक मिली है।
मृतक की पहचान बृजेश कृषाली (58) और पत्नी का नाम कुसुम कृषाली (55) के रूप में हुई है। पूछताछ में पड़ोसियों से पुलिस को बताया कि सुबह 9 बजे के करीब उन्हें पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी थी, लेकिन कुछ देर बाद चिल्लाने की आवाज आई तो वो घटनास्थल पर पहुंचे और 108 आपातकालीन सेवा के साथ रानीपोखरी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि बृजेश कृषाली का शव घर की क्यारी में पड़ा था और उसकी पत्नी कुसुम कृषाली का शव आंगन में पड़ा था। कुसुम के गले और पेट में एक गोली मारी गई थी, जबकि बृजेश की गले में एक गोली लगने से मौत हुई। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल गृह क्लेश जैसी बात तो सामने नहीं आई है। पूर्व फौजी 6 महीने पहले ही रिटायर होकर घर आया था और कुछ दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था। रिटायर होने के बाद बृजेश कृषाली भोगपुर में ही सरस्वती स्टेशनरी शॉप के नाम से दुकान चलाते थे।पुलिस से ये भी जानकारी मिली है कि बृजेश कृषाली सुबह ही अपने घर लौटा था, वो बुधवार रात भोगपुर स्थित अपने परिचित के घर पर था। मृतक के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नेवी में है तो दूसरा बेटा मुंबई की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। रखवाल गांव में पति-पत्नी के साथ उनकी छोटी बहू भी रहती थी।

Leave A Comment