Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



पत्रकारिता सामाजिक जिम्मेदारी का पवित्र मिशनः सी रविशंकर

हरिद्वार । श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नव गठित जिला इकाई को  जिला अधिकारी सी रविशंकर ने जवाहरलाल नेहरु राष्ट्रीय युवा केन्द्र में पंचपरमेश्वर के रूप में पांच अतिथियों ने मिलकर समाज और सरकार के बीच सेतु   का काम करने के लिए मिशनरी पत्रकारिता को नैतिक पतन से दूर रखने की शपथ दिलाई ।15 श्रमजीवी पत्रकारों को जिन पांच अतिथियों ने राष्ट्र एवं समाज की आवश्यकता के अनुरुप निष्ठा , एवं ईमानदारी से कर्तव्य का पालन करने की शपथ दिलाई उनमें धर्म क्षेत्र से निर्मल अखाड़े के महंत अमनदीप सिंह ,विद्वत क्षेत्र से ऑल इंडिया ब्राम्हण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष प पदम प्रकाश शर्मा ,राज्य शासन के प्रतिनिधि के रूप में जिला मजिस्ट्रेट सी रविशंकर ,बुद्धिजीवी वर्ग से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश माहमंत्री विश्व जीत सिंह नेगी तथा राजनैतिक वर्ग से नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के चेयरमैन राजीव शर्मा सम्मिलित थे |   श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा पत्रकारिता सामाजिक जिम्मेदारी का पवित्र मिशन है और कोरोना जैसे वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए जनता को सावधान करने में मीडिया की भूमिका और महत्वपूर्ण  हो जाती है। संकटकाल में शासन और प्रशासन को सहयोग देने के लिए जनपद वासियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज सरकार और जिला प्रशासन कोरोना से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम को  अध्यक्ष पद से संबोधित करते हुए ऑल इंडिया ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष प  पदम प्रकाश शर्मा ने कहा पत्रकारिता अनादिकाल से समाज की मार्गदर्शक रही है और आज भी सच्चाई लिखने वाले पत्रकारों की कमी नहीं है, उन्होंने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नीतियों एवं उद्देश्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम हरिद्वार की पत्रकारिता को सार्थकता प्रदान करेगा,  बुद्धिजीवी वर्ग की ओर से नव गठित इकाई के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने कहा कि हमारा संगठन मिशनरी पत्रकारिता को पुनः स्थापित करने के लिए सम्पूर्ण उत्तराखंड में सशक्त इकाइयां गठित कर रहा है जो सभी एकजुट होकर राज्य के विकास में भागीदार बंन रहे हैं। नव गठित नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के प्रथम चेयरमैन राजीव शर्मा ने श्रमजीवी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता बड़ा जोखिम भरा कार्य है और अपने ही सदस्यों के हितो की रक्षा करने में पत्रकार संगठनों की भूमिका सराहनीय रही है। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने मंगल दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया, संस्थाध्यक्ष राम नरेश यादव ने संगठन की उपलब्धि एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का अभिनंदन किया तथा श्रमजीवी शब्द को परिभाषित करते हुए कहा कि जो पत्रकार अपने श्रम से समाचारों का सृजन कर समाज को समर्पित करता है वही श्रमजीवी पत्रकार कहलाता है। शपथ लेने वालों में प्रमुख थेअध्यक्ष -राम नरेश यादव, महामंत्री- ज्ञान प्रकाश पांडे, कोषाध्यक्ष -विनीत धीमान, उपाध्यक्ष- बबिता भाटिया एवं अनूप सिंह सिद्धू ,अनुशासन समिति अध्यक्ष -मनीष कागरान ,सचिव -अशोक गिरी ,मनोज शर्मा, संजय लांबा एवं शिवाकांत पाठक तथा सदस्य कार्यकारिणी के रूप में  संजय शर्मा ,पंकज स्वन्नी एवं डॉक्टर अनिल कुमुद जबकि हेमा भंडारी तथा देवम मेहता को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। अंत में महामंत्री ज्ञान प्रकाश पांडे ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पदम प्रकाश शर्मा ने तथा संचालन रामनरेश यादव एवं ज्ञान प्रकाश पांडे ने संयुक्त रुप से किया, कोरोनाकाल के चलते सदस्यों की संख्या तथा कार्यक्रम को सूक्ष्म रूप में रखा गया था।

Leave A Comment