Breaking News:

पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ दिलाने की मांग -

Thursday, October 8, 2026

उत्तराखंड : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान 8 से 10 अक्टूबर -

Thursday, October 8, 2026

जरा हटके : मणिगुह में आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई -

Thursday, October 8, 2026

हरिद्वार : बच्ची से दुष्कर्म की वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

दून पुलिस ने नेपाली गैंग का सदस्य किया गिरफ्तार, जानिए खबर -

Thursday, October 8, 2026

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026



पत्रकार संजय श्रीवास्तव को भारत समाज रत्न सम्मान से नवाजा गया, जानिए खबर

देहरादून । हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत समाज रत्न सम्मान का आयोजन इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर में हुआ। कार्यक्रम को भारत सरकार के मंत्री रामदास अठावले ने सम्बोधित करते हुए कहा यह सम्मान लोगों को अच्छे कार्य करने की ऊर्जा देता है उन्होंने सम्मान पाने वाले लोगो को कहा कि सम्मान पाने से बड़ा सम्मान को जिंदा रखना है इसलिए आप सब की जिम्मेदारियां और बढ़ गई है। अठावले ने कहा आज के माहौल में शांति सद्भाव कायम रखना हर नागरिक की प्राथमिकता होनी चाहिए। उत्तराखंड से सामाजिक सरोकारों से सम्बंध रखने वाले और समाज को समर्पित डॉ फारूकी को और मीडिया में समाज के हर तबके के लोगों की आवाज को मीडिया के माध्यम से उठाने और उन्हें न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए संजय श्रीवास्तव को राष्ट्रीय पुरस्कार भारत समाज रत्न सम्मान से नवाजा गया। संजय श्रीवास्तव पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है। संजय श्रीवास्तव ने पत्रकारिता के साथ समाजसेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आयोजक मारूफ रजा ने कहा आज जब पूरा देश ऐसे मुहाने पर खड़ा है जहाँ सबसे इतर होकर हमे भारत और भारतीयों के लिए सोचना है लेकिन समस्या के समाधान की जगह हम समस्या को लेकर सड़को पर उतरकर समस्या को और गम्भीर बना रहे है ,उन्होंने कहा आज जरूरत सयम और सद्भाव की है न की गलतफहमी के शिकार होने की उन्होंने 23 प्रदेशों से आये सभी सम्मानित लोगो को धन्यवाद देते हुए कहा आज देश के विपरीत माहौल के बाद आप सब यहाँ आकर शुभ संदेश दिया है और आयोजको का हौसला अफजाई किया है। दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में 23 प्रदेशो से आये अलग अलग क्षेत्रो के लोगो को भारत समाज रत्न से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले लोगो मे डॉ मोहसिन वाली,डॉ सोभा धवन,जेवा फातिमा,गौरव गुप्ता,डॉ अश्मा बेगम,खालिद शैफी,संजय श्रीवास्तव,शिव कुमार बिलग्रामी,नीना सहर,शौसभ शेखर,राहुल शर्मा,शाफुकुर हशन,अजय चैधरी,शकील अहमद,मुमताज परवीन,आलोक यादव को भारत समाज रत्न सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के मुख्यरूप से भारत सरकार में मंत्री रामदास अठावले ,कुँवर दानिस अली, सिराजुद्दीन कुरैसी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मोइन शाहदाब ने किया।

Leave A Comment