Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



पदोन्नति परीक्षा को लेकर विरोध, जानिए खबर

देहरादून | आज आखिरकार 10 वर्षो से बहुप्रतीक्षित परिचालकीय वर्ग से अवर अभियंता पद पर पदोन्नति परीक्षा राजपुर रोड कर एक स्कूल में सम्पन्न हुई। जिसमें गढ़वाल और हरिद्वार जोन के लगभग 160 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। कोरोना का हवाला देकर सोशल दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए ऑनलाइन परीक्षा सम्पन्न हुई। न्यूनतम हाईस्कूल पास अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा देना बहुत मुश्किल कार्य था। इसके बावजूद भी कई बर्षो से पदोन्नति की बाट जोह रहे कर्मचारियों में बहुत उत्साह था। देहरादून और हल्द्वानी 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए। देहरादून केंद्र में भारी वर्षा के बावजूद उत्तरकाशी, चमोली से हरिद्वार ,रुड़की तक से आये कर्मचारी बहुत उत्साहित थे। जैसे ही ऑनलाइन परीक्षा का लिंक खुला तो प्रश्न पत्र देखकर अभ्यर्थियों के होश फाख्ता हो गए। हिंदी भाषा का प्रश्नपत्र NET leval का , GK का PSC leval का , कम्प्यूटर प्रोफिशिएंसी का कंप्यूटर science और इलेक्ट्रिक एवं मैकेनिकल का B.Tec स्तर के 200 प्रश्न हल करते करते अभ्यर्थियों का पसीना निकल गया। यह परीक्षा 226 पद पर आयोजित हुई जिसमें लगभग 200 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं, जिनमे से अधिकांश 10 वर्षो के अधिक समय से प्रभारी अवर अभियंता पद पर अपने कार्यों का कुशलता से निर्वहन कर रहे हैं। इन लोगो को तो अभी तक वरिष्ठता से ही पदोन्नत हो जाना चाहिए था किंतु नियमावली का हवाला देकर और कर्मचारी संगठनों के प्रयासों और माननीय हाईकोर्ट के आदेश के तहत यह परीक्षा करवाई गई। किन्तु परीक्षा सम्पन्न होने के पश्चात भी लगता नही कि सेवानिवृति की कगार पर पहुँच चुके कर्मचारियों की पदोन्नति की राह इतनी आसान होगी। उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन निगम प्रबंधन से मांग करता है कि इस पदोन्नति परीक्षा को रद्द कर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही करें और साथ ही साथ परीक्षा व्यय की जानकारी दे । इसके साथ ही मानव संसाधन विंग का कर्मचारियों के विरुद्ध किये गए मज़ाक का भी संगठन पुरजोर भर्त्सना करता है। संगठन ने मांग किया कि शीघ्र ही नियमावली में संशोधन कर UJVNL की भांति वरिष्ठता से पदोन्नति कर धन और समय के अपव्यय पर रोक लगाई जाए |

Leave A Comment