Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



परिवर्तन के वाहक हैं सोशल मीडिया वॉलिंटियर : नड्डा

देहरादून | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोशल मीडिया वॉलिंटियर बैठक में कहा कि यह बैठक हमारे सोशल मीडिया परिवार की है और आप सभी परिवर्तन के वाहक हैं और सोशल मीडिया के नेता हैं।लेकिन सोशल मीडिया वालंटियर को हमेशा याद रखना चाहिए कि आप नेता तो है ही परंतु कार्यकर्ता सबसे पहले हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी को ज्ञात होगा कि भारतीय जनता पार्टी पहली पार्टी है जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया ।जिसका कि हमको बहुत अच्छा फायदा भी हुआ। व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ना हमारा कार्य है और उन्हें अच्छे सुझाव से जोड़ना भी हमारा काम है। नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी जी आज भारत के सबसे लोकप्रिय नेता है ।यह बात प्रसारित भी की जानी चाहिए। जो हमारे विचारों का जन्मजात विरोधी है आप उनकी चिंता मत करिए ।इनकी अपने घर में भी नहीं बनती उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम बुरी बातों से दूर रहें ।हम सब भारत के उज्जवल भविष्य की यात्रा में लगे हुए हैं हमारी सोच में भारत के हर वर्ग के नागरिकों के उत्तम जीवन की होनी चाहिए। नड्डा ने कहा कि जो मेरे को कहते थे लाल सलाम बोलो मैंने उनको हमेशा कहा था कि वंदे मातरम बोलता हूं और बोलता रहूंगा ।आज आप सबके सामने परिणाम है कि लाल सलाम बोलने वाले समाप्ति के कगार पर है और वंदे मातरम बोलने वाले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं विदेशों में भी वंदे मातरम वालों का गुणगान हो रहा है सच्चाई को कोई डरा नहीं सकता और झूठे को कोई सच्चा नहीं कर सकता। मोदी के ख़िलाफ़ पिछले कई सालों से अनेक दलों के नेता अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं ।मगर मोदी जी अपने मार्ग से कभी नहीं हटे निरंतर देश के गरीबों के लिए कार्य कर रहे हैं। नड्डा जी ने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं कहा कि जिन लाभार्थियों को हमारी योजनाओं का लाभ होता है उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर साझा का करना भी हमारा कार्य है ।हम सब परिवर्तन के वाहक हैं और आप जिस जगह पर हो वहां पर न परिवार आपका सहयोग करेगा न ही आपका मित्र सहयोग करेगा इसमें केवल आपका कार्य ही आपका सहयोग करेगा जिससे आपको की मन की शांति से लेकर हर तरह का सुख प्राप्त होगा। 70 साल कांग्रेस ने राज किया परंतु जितने कार्य मोदी ने अपने 6 साल में किये है कांग्रेस सपने में भी नहीं सोच सकती। अभी 11 राज्यों में चुनाव में हम सब अव्वल रहे ।उसका कारण एक ही है कि हमारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है ।हमको अपना टारगेट सेट करने हैं ना कि विपक्षी दलों के टारगेट सेट करने हैं। 370 वापस लाएंगे यह बात बिहार चुनाव के अनेक मंचों पर कही गई।इस बात को चिदंबरम ने पुरजोर तरीके से रखा परंतु आपके सामने बिहार चुनाव का परिणाम है । शशि थरूर लाहौर में जाकर पाकिस्तान के गुणगान गाते हैं । पर कांग्रेस के इस चिंतन पर क्या कहूँ । यह आप सब समझ सकते हो। जिस प्रकार मैंने आपको तथ्य दिए इसी प्रकार से आप सभी को भी हर जगह पर स्पष्ट तथ्य रखने चाहिए । नड्डा ने आह्वान किया राष्ट्रहित कार्यों में आगे बढ़ते रहिए। नड्डा ने वॉलेंटियर्स के सुझाव भी लिए। बैठक का संचालन प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा जी ने करा उन्होंने भी कार्यकर्ताओं को आने वाली विभिन्न प्रकार की सोशल मीडिया की कठिनाइयों के बारे में अवगत कराया और उनको सशक्त होने के अनेक उपाय बताएं। बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश , प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत , प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा उपस्थित रहे।

Leave A Comment