Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



परिवहन निगम के कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान किया जाए : सीएम त्रिवेंद्र

cm

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने परिवहन निगम की समस्याओं के स्थायी समाधान पर ध्यान देने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से भविष्य में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने निगम के कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान के भी निर्देश दिये, इसके लिये उन्होंने आवश्यक धनराशि की व्यवस्था के निर्देश सचिव वित्त अमित नेगी को दिये। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में परिवहन निगम की विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने यह भी निर्देश दिये कि परिवहन निगम के अधीन शारारिक रूप से अक्षम एवं स्वेच्छा से बीआरएस लेने वाले कार्मिकों के लिये शाफ्ट लोन की व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम में अनुबंधित बसों के लिए लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जायेगी। इससे बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा तथा सरकार पर व्ययभार कम पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत क्रय की जाने वाली बसों को निगम अनुबंधित करने में प्राथमिकता दे, इससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा अधिक से अधिक युवा स्वरोजगार की ओर प्रेरित होंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ ही दुर्घटना की स्थिति में त्वरित रिस्पांस पर भी ध्यान देने के निर्देश दिये।सचिव परिवहन शैलेश बगोली ने कहा कि परिवहन निगम की आर्थिक दशा में सुधार तथा संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। उन्होंने निगम की बसों के हिल लाॅस की देय अवशेष धनराशि की भरपाई का भी अनुरोध किया। इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक रणवीर सिंह, महाप्रबन्धक दीपक जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment