Breaking News:

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026



परीक्षा के परिणाम शीघ्र जारी करें आयोगः यूकेडी

 

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ पदाधिकारी आज अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में जाकर आयोग के अध्यक्ष जेएस मार्तोलिया से मिले और उन्होंने मांग की कि लंबे समय से कई परीक्षाओं के परिणाम अभी तक घोषित नहीं किए गए हैं। यूकेडी ने इस संबंध में एक ज्ञापन भी आयोग के अध्यक्ष को सौंपा।  यूकेडी मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने मांग की है कि तत्काल पुलिस आरक्षी दूरसंचार के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएं। यूकेडी के जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने आयोग के अध्यक्ष को याद दिलाया कि एलटी कनिष्ठ सहायक के परिणाम एक सप्ताह के अंदर घोषित करने की आश्वासन दिया गया था लेकिन 15 दिन बाद भी इसको लेकर कोई कार्यवाही नहीं हुई। यूकेडी नेता शैलेंद्र गुसाईं ने बातचीत का हवाला देते हुए बताया कि आयोग के अध्यक्ष जेएस मर्तोलिया ने अन्य परीक्षाओं को संपन्न कराने की व्यस्तता का कारण बताते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर अंदर एलटी तथा कनिष्ठ सहायक के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। साथ ही पुलिस आरक्षी का रिजल्ट उन्होंने आज या कल में ही घोषित करने की बात कही। यूकेडी नेता विनोद कोठियाल ने लंबित पेयजल निगम रेशम विभाग तथा लंबे समय से लंबित अन्य परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करने की भी मांग की। इस पर आयोग के अध्यक्ष जी एस मर्तोलिया ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में सभी कार्यवाही या पूरी कर दी गई है जल्दी ही रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात करने वालों में यूकेडी के मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल, जिला अध्यक्ष संजय डोभाल, विनोद कोठियाल, शैलेद्र गुसाईं तथा गोपाल भंडारी आदि पदाधिकारी शामिल थे।

Leave A Comment