Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



पहचान : गोल्ड मेडल प्राप्त कर दून लौटी बॉक्सर निवेदिता का हुआ स्वागत

 

देहरादून। एक से 15 मार्च तक जॉर्डन में आयोजित यूथ एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त कर दून लौटी बॉक्सर निवेदिता कार्की का उनके गांव भुड्डी में भी भव्य जुलूस के साथ स्वागत किया गया। निवेदिता कार्की ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। स्वागत का काफिला उनके सुमेरू बिहार लेन नंबर 3 स्थित घर ग्राम भुड्डी से प्रारंभ होकर शक्ति विहार झीवरहेडी मुख्य बाजार मदीना क्लॉथ हाउस से होकर गुजरा। जहां पर शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत फजीलुरहमान ने किया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य भुड्डी समीर ने निवेदिता कार्की को माला पहनाकर व बुके भेंट कर स्वागत कर बधाई दी। जुलूस रघुनाथपुर होते हुए गणेशपुर में शहीद गजेंद्र सिंह बिष्ट की मूर्ति स्थल पर पहुंचा जहां निवेदिता कार्की ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारों के साथ विजय जुलूस में शामिल ग्रामीणों ने जगह जगह उनका माला पहनाकर स्वागत किया। कारबारी में ग्राम प्रधान कारबारी ग्रांट माला गुरुंग स्वागत किया। विशेष रूप से बच्चों के द्वारा तैयार किए गए निवेदिता कार्की के फोटो सहित बधाई संदेश वाले पोस्टर अत्यंत आकर्षक लग रहे थे। रंग गुलाल से भी स्वागत हुआ। पूर्व प्रधान नारायण सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत सदस्य सुधीर ठाकुर, गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष बीएस मल्ल, समाजसेवी अमर बहादुर शाही, जाकिर हुसैन सैयद, डॉ शिवा अली, जाहिद हुसैन, निवेदिता कार्की के पिता बहादुर सिंह कार्की, माता पुष्पा कार्की, नरेंद्र सिंह, सत्यपाल राणा, कुलदीप चौहान, पुष्पा रावत, अभिषेक चौधरी, मोहसिन, नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह चौहान, सत्यपाल सिंह राणा, सलोप सिंह रौतेला, करुणाकर खंकरियाल, उत्तम सिंह राणा, मुकेश ममगाईं, पुष्पा रावत, सरिता चौहान, श्यामली खंकरियाल, धनेश्वरी देवी, साधना कंडवाल, भरत कुमार सोनियाल, रंजना थापा, मीना मल्ल, नर बहादुर गुरुंग, दीपक गुरुंग, टीना गुरुंग, दुर्गा गुरुंग, पार्वती थापा, अनीता थापा, चीना सुरभि, मुक्ता इत्यादि ने भी उनका स्वागत किया। विजय जुलूस देहरादून बॉक्सिंग एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह बुटोइया के निर्देशन में निकाला गया। जुलूस के साथ पुलिस प्रशासन नयागांव चौकी थाना पटेल नगर का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Comment