Breaking News:

प्रियंका जोशी और कल्पना जोशी के सिर सजा “तीज क्वीन” का ताज -

Sunday, September 20, 2026

नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान पर कार्यक्रम आयोजित -

Sunday, September 20, 2026

उत्तम सोच धर्म लोभ का त्याग और आत्म-पवित्रता का संदेश देता है : पूर्णमति माताजी -

Sunday, September 20, 2026

सर्वानंद घाट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका -

Friday, September 18, 2026

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को -

Friday, September 18, 2026

दुःखद : मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा में बही युवती, तलाश जारी -

Friday, September 18, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, जानिए खबर -

Friday, September 18, 2026

युवक की हत्या का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार -

Thursday, September 17, 2026

उत्तराखंड में भारत-अमेरिका की सेनाएं कर रही युद्धाभ्यास -

Thursday, September 17, 2026

दशलक्षण महापर्व का दूसरा दिन : उत्तम मार्दव धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में श्रद्धालुओं ने उठाया धर्मलाभ -

Thursday, September 17, 2026

देहरादून : फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में हाईकोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह नेगी -

Wednesday, September 16, 2026

दशलक्षण महापर्व : उत्तम क्षमा धर्म की आराधना, आत्मबोध संस्कार शिविर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब -

Wednesday, September 16, 2026

चमोली : अलकनंदा में तैरने उतरा युवक हुआ लापता, तलाश जारी -

Wednesday, September 16, 2026

कल से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -

Wednesday, September 16, 2026

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026



पहल : जीते जीते रक्त दान, जाते-जाते नेत्र दान

ऋषिकेश । परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर युवाओं को रक्त दान करने हेतु प्रोत्साहित करते हुये कहा कि  रक्तदान महादान है। जीते जी रक्तदान और जाते-जाते नेत्रदान व अंग दान अवश्य करें इससेे कई जिदंगियों को बचाया जा सकता है तथा अनेकों का जीवन रौशन हो सकता है। रक्तदान करके हम कई जिदंगियाँ बचा सकते हैं। यह समय मानवता के प्रति संवेदनशील होने का है क्योंकि अगर कोई व्यक्ति एक यूनिट रक्त का दान करता है तो चार लोगों की जिन्दगियों केा बचाया जा सकता है। स्वामी ने कहा कि स्वयं के जीवन को स्वस्थ रखने के लिये योग और ध्यान का आश्रय लें। अपने लिये योगी और समाज के लिये उपयोगी और सहयोगी बनें और रक्त दान अवश्य करते रहें। रक्तदान से दूसरों के जीवन को बचाया जा सकता है, साथ ही स्वयं भी स्वस्थ रह सकते है | शोध के आधार पर रक्तदान से कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है, खून में कोलेस्ट्राॅल जमा नहीं होता है और रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्त दान-महादान है। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि दान वही है जो मानवीय सहायता हेतु बिना किसी लाभ के, उपहार के रूप में दिया जाता है। कोविड – 19 महामारी के इस दौर में ‘व्यक्तिगत स्तर पर रक्त दाताओं’ की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती हैै। अक्सर देखा गया है कि गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को रक्त की कमी का सामना करना पड़ता है। ‘थैलेसीमिया’ के रोगियों को इस समय रक्त के लिये अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि ऐसे रोगियों को जीवित रहने के लिये बार-बार रक्त बदलने की आवश्यकता होती है ऐसे में किसी को जीवन प्रदान करने के लिये निस्वार्थ भावना से दिये गये रक्त से किसी की जिन्दगी बचायी जा सकती है।  आईये स्वेच्छा से रक्त दान का संकल्प लें।” अनुमानित आकंड़ों के अनुसार भारत में हर साल लगभग 1.20 करोड़ यूनिट रक्त की जरूरत होती है। लेकिन रक्तदाताओं से केवल 90 लाख यूनिट ही रक्त एकत्रित हो पाता है इसलियेे रक्तदान हेतु जनसमुदाय को व्यापक स्तर पर जागरूक करना होगा। 14 जून को दुनियाभर में विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2004 में शुरू किये गए इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि जनसमुदाय को रक्तदान हेतु जागरूक करना ताकि सुरक्षित और स्वैच्छिक रक्तदान हो सके।

Leave A Comment