Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



पहाडों में युवाओं के बीच रोजगार की सबसे बड़ी समस्या : कर्नल कोठियाल

देहरादून/बागेश्वर । आप पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल आज युवा संवाद के तहत बागेश्वर जिले के कपकोट पहुंचे। कर्नल कोठियाल के कपकोट पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया। कर्नल कोठियाल से मिलने युवाओं समते मातृशक्ति बड़ी तादात में पहुंचे थे जिन्होंने बड़ी गर्मजोशी से कर्नल कोठियाल का स्वागत किया। युवा संवाद कार्यक्रम में, युवाओं से सीधा संवाद करते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि कपकोट पहुंचते ही ये अहसास हुआ कि लोग कैसे विषम परिस्थितियों में पहाडों में रहते हैं, यहां के लोगों को रोजमर्रा कई संघर्षों से गुजरना पडता है लेकिन उसके बावजूद पिछले 20 सालों से कोई भी सरकार पहाड़ के दुरस्त क्षेत्रों का विकास नहीं कर पाई।उन्होंने कहा कि पहाडों में आज युवाओं के बीच रोजगार की सबसे बड़ी समस्या देखने को मिल रही है ,बेरोजगारी से हमारे प्रदेश के युवा लगातार जूझ रहे हैं। यह प्रदेश का बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि, उत्तर प्रदेश से विभाजन होने के बाद इन 20 वर्षों में हमारे प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी समेत कई मूलभूत समस्याओं से आज भी जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कहा,प्रदेश में इतने संसाधन होने के बावजूद भी रोजगार ना मिलना एक बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्तासीन सरकारों ने युवाओं के रोजगार के  लिए आज तक कोई  कारगर सिस्टम नहीं बनाया। उन्होंने कहा,जब तक सरकारी सिस्टम को दुरुस्त नहीं किया जाएगा ,तब तक यही समस्या प्रदेश में बरकरार रहेगी, उन्होंने आगे कहा कि यूथ फाउंडेशन को शुरू करने का मकसद यही था कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार देना और यूथ फाउंडेशन ने अब तक 10000 से ज्यादा युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का काम किया है जो आगे भी जारी रहेगा।  कर्नल ने कहा कि, आम आदमी पार्टी लगातार धरातल पर काम कर रही है, और शुरुआत उन्होंने 300 यूनिट बिजली मुफ्त प्रतिमाह  देने की बात कही है ,जिसके लिए लोगों को गारंटी कार्ड भी मुहैया कराए जा रहे हैं।  रोजगार योजनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी मंथन कर रही है और ऐसी योजनाएं लेकर आएगी जिससे प्रदेश में बेरोजगारी पर काबू पाकर युवाओं को रोजगार की तरफ ले जायेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य को लेकर कहा कि ,पहाड़ों में स्वास्थ्य के बहुत बुरे हाल हैं और जिस तरीके से दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य को लेकर एक सफल अभियान चलाया और रोल माॅडल स्थापित किया,उसी सफल अभियान को अब उत्तराखंड में भी लागू करने की जरूरत है ,जो आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही तुरंत लागू किया जाएगा।

Leave A Comment