Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



पहाड़ के विकास का बनेगा लाइफ लाइन गैरसैण : भगत

देहरादून | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा की गैरसैण पहाड़ के विकास की लाइफ लाइन साबित होगी। पूर्व सीएम हरीश रावत के पलायन के सम्बन्ध में दिए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में पहली बार पलयन आयोग का गठन किया गया तो पहली बार रिवर्स पलायन भी हुआ है। भगत ने कहा कि गैरसैण के सम्पूर्ण विकास के लिए आगामी 10 वर्षो के लिए 25 हजार करोड़ की योजना बनाई गई है और इससे सभी वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि गैरसैण में पेयजल के लिए 100 करोड़ , सचिवालय भवन निर्माण के लिए 100 करोड़, कर्मचारी आवासीय भवनों के लिए साढ़े 4 करोड़ स्वीकृत किये गए है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा गैरसैण के विकास के लिए सड़को का चौड़ीकरण किया जा रहा है। कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन पर कार्य प्रगति पर है और इसे गैरसैण तक पहुचाने के लिए कंर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल लाइन सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है। वही गौचर हवाई पट्टी को अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गैरसैण में राजधानी बनाने का फैसला इसी उद्देश्य से किया कि विकास पहाड़ के अंतिम व्यक्ति तक पहुचे। राजधानी पर कांग्रेस का ढुलमुल रवैया रहा लेकिन भाजपा अपने वायदे के अनुसार कार्य करती रही है। भगत ने हरीश रावत से सवाल किया कि वह आज गैरसैण व राजधानी के मुद्दे को लेकरके इतने चिंतित दिख रहे हैं और अनाप सनाप बयानबाजी करने में लगे हुए है। वो बताएं कि जब उनके पास प्रदेश की कमान थी तब उन्होंने क्यो नही राजधानी घोषित की | भगत ने कहा कि गैरसैण से पलायन नही बल्कि रिवर्स पलायन होगा। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार रोजगार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य के लिए लगातार आगे बढ़ रही है और पर्वतीय इलाके में लगातार संसाधनों में बृद्धि हो रही है। भाजपा राज्य गठन के औचित्य को सार्थक करने में जुटी है।

Leave A Comment