Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



पाक उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने दिया भड़काऊ बयान

abdul-basit

नई दिल्ली। अपनी आज़ादी की सालगिरह पर पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर के मुद्दे को हवा देने की कोशिश की है. पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने देश के नाम अपने संदेश में कहा कि इस साल की जश्न ए आज़ादी को हम कश्मीर की आज़ादी के नाम करते हैं. नवाज शरीफ के इसी बयान को भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने दोहराया. नई दिल्ली स्थित उच्चायोग में पाकिस्तानी झंडा फहराने के बाद के अपने संदेश में बासित ने यह भी कहा कि किसी भी आज़ादी की लड़ाई को ताक़त से दबाया नहीं जा सकता और कश्मीर की आज़ादी की लड़ाई भी एक दिन रंग लाएगी। बासित के इस बयान के बाद प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार से कार्रवाई की मांग की है. पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि एक दूत की तरफ से इस तरह का बयान आपत्तिजनक है. अब देश की जनता 56 इंच वाली सरकार की तरफ देख रही है कि ऐसा बयान देने वाले उच्चायुक्त को अपने देश वापस भेजने के लिए वो क्या करती है. बासित को पर्सन नॉन ग्राटा घोषित कर देना चाहिए। भारत सरकार या विदेश मंत्रालय की तरफ बासित के बयान पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. हालांकि विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की उस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें पाकिस्तान ने कश्मीर में राहत सामग्री भेजने का प्रस्ताव रखा था. विदेश मंत्रालय के प्रवक्त विकास स्वरूप ने अपने कड़े बयान में कहा है कि पाकिस्तान से भारत और इस क्षेत्र के देशों को आतंकवाद, सीमापार घुसैपैठ, नशीले पदार्थों की तस्करी आदि के तौर पर बहुत कुछ मिल चुका है. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग को 12 अगस्त को चिठ्ठी मिली थी जिसमें कश्मीर को मदद भेजने की बात की गई थी. इस तरह की मांग बेतुकी है।

Leave A Comment