Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



पीएम नरेंद्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय व विश्वसनीय नेता : बंशीधर भगत

देहरादून । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव तथा विभिन्न राज्यों के विधानसभा उपचुनाव में एनडीए व भाजपा की शानदार विजय से पुनः सिद्ध हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के सबसे चहेते और विश्वसनीय नेता है । आज बिहार विधानसभा चुनाव तथा अन्य राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने कहा कि कि बिहार में लगातार चौथी बार एनडीए की विजय व विभिन्न विधानसभा उपचुनावों में भाजपा की शानदार विजय से पुनः सिद्ध हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और वह बिहार सहित पूरे देश की जनता के सबसे प्रिय नेता है । साथ ही जनता का उन पर पूर्ण विश्वास है।श्री भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीति में एक गुणात्मक परिवर्तन किया है । इसके परिणाम स्वरूप देश में अब छद्म धर्मनिरपेक्षता ,जातिवाद, तुष्टीकरण की राजनीति पिछड़ गई है और आज देश में सबसे प्रमुख राजनीतिक एजेंडा विकास का है । बिहार में मोदी जी और वहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिन्होंने बिहार के लिए बहुत कार्य किया को रोकने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने एक बेमेल महागठबंधन बनाया और हर प्रकार की स्तरहीन राजनीतिक हरकतें की ।लेकिन उनके ये प्रयास सफल नहीं हुए और अंततः बिहार में एनडीए गठबंधन की विजय हुई है और नीतीश कुमार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने वाले हैं ।यह भी जो अपने अपने आप में इतिहास है ।साथ ही उपचुनावों में भी भाजपा को शानदार जीत मिली है।
उन्होंने कहा कि बिहार की विजय में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की डबल इंजन की शक्ति तथा प्रधानमंत्री मोदी जी का आशीर्वाद व मार्गदर्शन और श्री नीतीश कुमार के कार्य मुख्य कारक बने और विपक्षियों का हर षड्यन्त्र असफल सिद्ध हुआ ।श्री भगत ने आरजेडी ,कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा पराजय को स्वीकार न कर पाने पर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि जो नेता ईवीएम पर प्रश्न उठा रहे हैं उन्हें यह तो पता ही होगा कि तथाकथित महागठबंधन द्वारा जो 110 सीटें जीती गई वह भी ईवीएम से हुए चुनाव से ही जीती गईं।इसलिए विपक्षियों को चाहिए कि वे अपनी पराजय को स्वीकार करें और जनता के निर्णय का सम्मान करें ।उचित होगा कि वह इस पराजय से सबक लेते हुए सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभायें। भगत ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार चुनाव और अन्य राज्यों में उपचुनाव में कांग्रेस की जो दुर्गति हुई है उससे साफ है कि कांग्रेस डूबता जहाज है ।लेकिन कांग्रेस नेता सुधारने के लिए तैयार नहीं है ।इसका परिणाम यह होगा कि कांग्रेस अपने ही कर्मों से समाप्त होती जाएगी ।उसकी यह स्थिति उत्तराखंड में भी देखी जा सकती है |

Leave A Comment