Breaking News:

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026

साहस : पिता की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई बहादुर बेटी -

Sunday, July 19, 2026

बागेश्वर : बाबू ने चाकू से गोदकर की जीआईसी भटकोला के प्रधानाचार्य की हत्या -

Sunday, July 19, 2026

भनियावाला और ऋषिकेश मार्ग पर अब नहीं कटेंगे 3000 पेड़, सीएम धामी की रोक, आगे क्या… -

Sunday, July 19, 2026

गर्व : गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल -

Sunday, July 19, 2026

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत फुटबाल कोच एवं खेल विशेषज्ञ द्वारा उत्तराखंड की खेल नीति पर सुझाव पत्र दिया गया, जानिए खबर -

Saturday, July 18, 2026

श्रद्धांजलि : पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. साईं दास तलवाड़ -

Saturday, July 18, 2026

हरेला पर्व के अवसर पर हुआ पौधारोपण, जानिए खबर -

Thursday, July 16, 2026

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026



पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में “कनेक्टिविटी” में बहुत तेजी से काम हुआः सीएम धामी

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित होटल ताज पैलेस में आयोजित ’अमृत रत्न’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में कनेक्टिविटी में बहुत तेजी से काम हुआ है। पहाड़ के लिये सफर काफी सुविधाजनक हुआ है। सड़क मार्ग से देहरादून से दिल्ली अधिकतम 4 घंटे में पहुंच रहे हैं। एलिवेटेड रोड बनने के बाद केवल 2 घंटे में ये सफर पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री जी के निर्देशन में राज्य सरकार अनेकों महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण का काम तेजी से हुआ है। इसी प्रकार बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर भी काम शुरू हो गया है। कुमायूं क्षेत्र में पौराणिक मंदिरों के लिये मानसखण्ड मंदिर माला मिशन पर काम किया जाएगा। जिस प्रकार मोदी जी ने नवभारत, एक आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है, उसी प्रकार हमने भी नवनिर्माण उत्तराखण्ड का संकल्प लिया है। यूनिफार्म सिविल कोड पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड, मां गंगा का प्रदेश है, सैन्य बाहुल्य प्रदेश है, अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर होने के कारण सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। हमने उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता से वायदा किया था कि कि नई सरकार के गठन होने पर सबसे पहला निर्णय यूनिफार्म सिविल कोड के संबंध में लिया जाएगा। हम इस दिशा में आगे बढ़ गये हैं।, इसके लिये समिति बनाई गई है, इसकी दो बैठकें हो चुकी हैं। समिति इसके लिये सभी हितधारकों से बात करेगी। उत्तराखण्ड धर्म, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र है। सबके लिये एक समान कानून हो। हमारा संकल्प है कि हम इसे लागू करेंगें। सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास पर हम काम कर रहे हैं। अवैध निर्माण, अवैध गतिविधियों पर हमारी सरकार सख्त कार्यवाही करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नेतृत्व और उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करते हैं कि एक सैनिक पुत्र को राज्य के मुख्य सेवक के रूप में काम करने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा से उनका केवल हार जीत का रिश्ता नहीं है। खटीमा से ही पहले विधायक बने थे। उनके हर आशीर्वाद को शिरोधार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में आदर्श राज्य बनाएंगे। इसके लिये केवल एक दो विधानसभा में काम करने से नहीं होगा, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का विकास करना होगा। हम प्रदेश में इकोनोमी और इकोलोजी दोनों को साथ लेते हुए काम कर रहे हैं। उत्तराखण्ड के विकास के लिये जो भी जरूरी होगा, हमारी सरकार करेगी।

Leave A Comment