Breaking News:

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026



पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री को भेजेंगे ज्ञापन: डॉ० डी० सी० पसबोला

 

देहरादून | एक वर्ष के लेखे जोखे के साथ राष्ट्रीय पुरानी पेंशन सँयुक्त मोर्चा के सदस्यों को वार्षिक बैठक सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी  ने की। संचालन मण्डलीय महासचिव नरेश भट्ट ने किया। मोर्चे के सदस्यों ने कहा कि यदि कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई तो अब आंदोलन सड़को पर आएगा। स्पष्ट नीयत की आवश्यकता। सभी के लिए भविष्य के रास्ते यही से खुलेंगे चाहे वह सत्ता हो या विपक्ष। प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने समस्त कर्मचारियों को नव वर्ष व मकर सक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज सूर्य का उत्तरायण हुआ है इसी वर्ष हमारे सँघर्ष को लगातार एक वर्ष सम्पन्न हुआ है ।इसी वर्ष अब पेंशन बहाली के सूर्य का भी उत्तरायण हो और भविष्य का अंधेरा दूर हो लेकिन सरकार से निवेदन है कि मात्र प्रस्ताव भेज देने भर से पुरानी पेंशन पर खाना पूर्ति कर देने भर से कुछ नही होगा। यदि स्पष्ट नीयत है तो पेंशन बहाली के लिए संकल्प को विधानसभा से पारित कर केंद्र को भेजें। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने मकर सक्रांति की शुभाकमनाएँ प्रेषित करते हुए कहा की पुरानी पेंशन के सँघर्ष को ईमानदारी से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा निरन्तर गति दी जा रही है। 20 जनवरी 2021 को प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों व उप जिलाधिकारियों को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के सदस्यों द्वारा ज्ञापन दिया जाना है। जिसके लिए प्रदेशस्तरीय रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला ने कहा कि इस मुद्दे के प्रति प्रत्येक को व्यक्तिगत प्रयास करने होंगे। विचार गोष्ठियों की नितांत आवश्यकता है। नीचे से लेकर ऊपर तक के प्रत्येक जन प्रतिनिधि को साथ लेना आवश्यक है।सभी सँघर्ष को मजबूत करने के प्रयास करें। प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता तिवारी ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे के द्वारा पुरानी पेंशन की सँघर्ष व जनजागरूकता लगातार जारी है। आने वाले 20 जनवरी कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग मजबूत ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा प्रदेश प्रेस सचिव ने कहा कि आने वाला समय क्रांतिकारी है देहरादून की बैठक के बाद अन्य संगठनों की नीयत स्पष्ट हो चुकी है अब अपने स्तर से सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने का वक़्त है। मण्डलीय संयुक सौरभ नौटियाल ने कहा कि संगठन में सभी की सक्रियता का मूल्यांकन जारी है । जागरूकता को लगातार प्रसारित करने की आवश्यता है इसमे सोशल मीडिया बड़ा हथियार है। पौड़ी महासचिव भवन सिंह नेगी ने कहा कि हम मोर्चे के प्रत्येक प्रयास में तन मन धन से समर्पित है। आगे भी प्रत्येक निर्देश का अक्षरशः पालन करते हुए समर्पित रहेंगे। रुद्रप्रयाग जनपद से अतुल शाह जी ने कहा कि सरकार एक कदम आगे है । हर सवाल से बचने की तैयारी सरकार ने कर ली है।इसलिए अब आंदोलन मजबूत करने की आवश्यकता है। प्रांतीय सन्गठन मंत्री ने कहा कि अब पदाधिकारियों को उदासीनता बर्दाश्त नही है। क्योंकि निर्णायक समय है अपने स्तर के प्रत्येक काम को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से सम्पन्न करें। टिहरी से संयोजक कमलनयन रतूड़ी ने कहा कि सँयुक्त मोर्च को प्रत्येक स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सब की है है ताकि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूती मिले।

2005 से कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया गया

प्रदेश में 2005 से कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद एक नई पेंशन योजना लागू की गई है जिसमे सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारियो को 1000 रु प्रतिमाह से भी कम पेंशन मिल रही है । जिससे गुज़ारे की बात सोचना भी हास्यास्पद है। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को छोड़ देने के बाद सरकार 15 सालों से कोई सुध नही ली है। कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन का मुद्दा सत्ता और कर्मचारियों दोनो के लिए निर्णायक सिद्ध होगा।

बैठक में यह रहे उपस्थित

बैठक में डॉ0 डी० सी० पसबोला , डा0 हिमांशु जगुडी, कमलनयन रतूडी, कमलेश कुमार मिश्रा, महेश गिरी, मिलिन्द बिष्ट, नवीन कुमार,पूरण फर्स्वाण , राजीव उनियाल, राजेन्द्र देव
राकेश रावत, संतोष कुमार सिंह खेतवाल, शंकर भट्ट, शंकर सिंह
सीताराम पोखरियाल, अनिल बडोनी, सौरभ नौटियाल नरेश कुमार भट्ट, प्रदीप सजवाण, मनोज भण्डारी, स्वरुप जोशी, पुस्कर नयाल, राजीव कुमार, कपिल पांडे , अमित रावत, अंजू शर्मा, योगिता पंत, आर्यन अतुल कुमार, अवदेश सेमवाल
भवान सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।

Leave A Comment