Breaking News:

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026



पुलिस स्मृति परेड : पुलिसकर्मियों के लिए सीएम ने की कई घोषणाएं

देहरादून । पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति परेड आयोजित की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस स्मृति परेड में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के पुलिस व अर्द्धसैन्य बलों के शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कांस्टेबल से निरीक्षक तक के पुलिस कर्मियों के वर्दी धुलाई भत्ते को 150 रूपये से बढ़ाकर 200 रूपये करने, पुलिस विभाग में कार्यरत अंशकालिक स्वच्छकों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर 2500 रूपये करने एवं विचाराधीन बंधियों के दो समय के भोजन के लिए धनराशि 45 रूपये से बढ़ाकर 100 रूपये करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि देश की आन्तरिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बनाये रखने की जिम्मेदारी राज्यों के पुलिस बलों व देश के अर्द्ध सैन्य बलों की होती है। अपने इस पुनीत कार्यों को निभाते हुए इन कर्मियों को अपने जीवन की आहुति भी देनी पड़ती है। विगत एक वर्ष में देश में राज्यों की पुलिस व अर्द्धसैन्य बलों से देश की रक्षा के लिए कुल 292 जवानों ने अपनी शहादत दी। ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले ये सभी जवान हम सबके प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने इन वीर शहीदों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की। इन शहीदों में उत्तराखण्ड के एक पुलिसकर्मी  योगराज सिंह ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व में आज कोई ऐसा देश नहीं है, जो आतंकवाद की समस्याओं से न जूझ रहा हो। हमें इन चुनौतियों का डट कर सामना करना है, इससे निपटने के लिए एक सुनियोजित रणनीति के तहत कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड भौगोलिक व सामरिक दृष्टि से  राष्ट्र के लिए अत्यंत संवेदनशील व महत्वपूर्ण राज्य है। राज्य पुलिस के समक्ष अनेक चुनौतियाँ हैं। जिनमें बड़े त्योहार, चारधाम यात्रा, आपदा भूस्खलन एवं 2021 में होने वाले महाकुंभ का आयोजन है। प्रदेश में शांति व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उत्तराखण्ड पुलिय अपनी जन शक्ति एवं संसाधनों से इन चुनौतियों का सामना करने में सफल होगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चैहान, एंग्लों इंडियन विधायक जार्ज आईवान ग्रेगरी मैन, मेयर ऋषिकेश अनीता मंमगाई, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी प्रमुख सचिव आनन्द वर्द्धन, सचिव गृह नितेश झा, सचिव हरबंस सिंह चुघ व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

Leave A Comment