Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुन लिया गया। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। वे राज्य के 12वें मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की यह बैठक केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की देखरेख में हुई। इसमें भाजपा के सभी विधायक उपस्थित रहे। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने विधायक दल की बैठक के बाद धामी के नाम की घोषणा की। दस मार्च को आए विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने राज्य में 47 सीटें हासिल की थी, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। चुनाव हारने के बावजूद पार्टी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। पार्टी ने उन्हें कमान सौंपने का फैसला लिया है। उत्तराखंड विधानसभा का चुनाव परिणाम घोषित होने के 11 दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राज्य को मुख्यमंत्री मिल गया। नई दिल्ली से सोमवार दोपहर केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह व मीनाक्षी लेखी दून पहुंचे। बलवीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में सांसदों और विधायकों के बीच उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की गई। बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने सीएम के नाम का ऐलान किया गया। धामी के नाम पर रखे गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के लिए विधायक और पार्टी नेता दोपहर से ही जुटना शुरू हो गए थे। बैठक में उत्तराखंड चुनाव प्रभारी रहे केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय टम्टा, माला राज्य लक्ष्मी शाह, तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment