Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने प्रेस नीति बनाने की माँग की

mantri

देहरादून | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने फेसबुक लाइव के माध्यम से काम की बात के तहत समाचार पत्र एवं पत्रकारिता की दशा एवं दिशा पर चर्चा करते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से प्रेस नीति बनाने के लिए मांग की। पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत में 200 वर्ष पूर्व जिस पत्रकारिता का अभ्युदय हुआ था उसमें बहुत कुछ सुधार हुआ किंतु आज भी पूरे भारत में पत्रकारिता से जुड़े हुए पत्रकारों की दशा बहुत सोचनीय एवं गंभीर है। आज भी कई पत्रकार समाचारों को एकत्र करते हुए दुर्घटनाओं में दिवंगत हो गए तथा कई पत्रकार अंग भंग होने से विकलांग हो गए हैं। आज मृतकों के परिवार एवं विकलांग हुए पत्रकारों के परिवार जीवन यापन की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। नैथानी ने कहा कि वर्तमान कोरोना संकट में कई अखबार एवं चैनल समूहों ने अपने सैकड़ों पत्रकारों, संपादकों को नौकरी से निकाल दिया है। कई लोगों को पिछले 6 माह से वेतन तक नहीं मिल पाया, कई पत्रकारों का वेतन आधा कर दिया गया है तथा कई पत्रकारों को नोटिस दिए गए हैं कि आपकी सेवाएं कभी भी समाप्त की जा सकती है। जो कि सर्वथा अन्याय पूर्ण है।पू र्व मंत्री ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार से मांग की है कि सरकार को अपनी प्रेस नीति बनानी नितांत आवश्यक है, समाज के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले पत्रकारों के लिए सरकार को एक विशेष आकस्मिक कोष बनाना चाहिए एवं सक्रिय मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आवासीय सुविधा रियायती दरों पर उपलब्ध करवाई जाए, उनके बच्चों के पठन-पाठन हेतु स्कूल की फीस में छूट दी जाय, उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में परिवार सहित निशुल्क आने-जाने की सुविधा प्रदान की जाए, पेंशन प्राप्ति का कोटा बढ़ाया जाए एवं पेंशन भी बढ़ाई जाए, प्रौढ़ पत्रकार युवा पत्रकार एवं वरिष्ठ पत्रकार के राज्य स्तरीय पुरस्कारों की धनराशि बधाई जाए, क्षेत्रीय पत्र-पत्रिकाओं के लिए एवं छोटे अखबारों के लिए विज्ञापन में भेदभाव न किया जाए |

Leave A Comment