Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



पौड़ी के विकास में सीता माता सर्किट होगा मील का पत्थर साबित : सीएम

पौड़ी/देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि सीता माता सर्किट पौड़ी के विकास में बहुत बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है। इस सर्किट के विकास से दुनिया का हर वो व्यक्ति जिसकी भगवान राम और माता सीता में आस्था है, फलस्वाड़ी गांव में जरूर आना चाहेगा जहां माता सीता ने भू-समाधि ली थी। फलस्वाड़ी में माता सीता का भव्य मंदिर बने, इसके लिए क्षेत्र के हर गांव-हर घर से एक शिला, एक मुट्ठी मिट्टी व 11 रूपए दान किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए जल्द ही यात्रा की जाएगी, वे स्वयं देवप्रयाग से यह यात्रा करेंगे। संत-महात्माओं ने भी इसमें शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र पौड़ी में आयोजित शरदोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पौड़ी शरदोत्सव को और बड़े पैमाने पर किए जाने की आवश्यकता है। पौड़ी में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी को इसके लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। ल्वाली झील के लिए लोगों को भूमि का मुआवजा दिया जा चुका है। इसका टेंडर भी हो चुका है। बहुत जल्द इसका काम शुरू हो जाएगा। एनसीसी एकेडमी के लिए भी धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। बहुत जल्द इसका काम भी प्रारम्भ कर दिया जाएगा। एनसीसी एकेडमी बनने से हर साल लगभग 36 हजार छात्र यहां आएंगे। इससे क्षेत्र की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने का मौका दें। बेटियों की क्षमताओं पर भरोसा करें तो ये बहुत कुछ कर सकती हैं। उन्हें केवल आवश्यक सहयोग देते हुए अवसर प्रदान करने की जरूरत है। बेटियां अंटार्कटिका तक जा सकती हैं, एवरेस्ट पर जा सकती हैं तो क्या नहीं कर सकती हैं। इनमें विश्वास जगाए, और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से भी बचना होगा। सरकार नशे के कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है। अभिभावक और अध्यापक भी इस पर नजर बनाए रखें तो हम अपने बच्चों को नशे की गिरफ्त से बचा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्यालय में शरदोत्सव का विधिवत ध्वजारोहण कर शुभारम्भ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने का आह्वान किया है, हम सभी प्रधानमंत्री जी के साथ हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ लोग भी बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता बहुत जरूरी है। पौड़ी तभी पर्यटन नगरी बनेगी जब यहां स्वच्छता रहेगी।

Leave A Comment