Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



पौड़ी : 70 वर्षों बाद भी पीथा गांव को नहीं मिली सड़क

पौड़ी । आजादी के 70 साल बाद भी कल्जीखाल ब्लॉक के पीथा गांव के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। वहीं, यहां बीमार होने पर मरीजों को 5 किलोमीटर दूर कंधों पर लादकर सड़क तक पहुंचाया जाता है। शिक्षा, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी मूलभूत सुविधा मुहैया कराई जाए. ताकि पहाड़ों से लगातार हो रहे पलायन पर अंकुश लग सके। वहीं, ग्रमीणों ने बताया कि उनका गांव आंबेडकर गांव है। बावजूद उनके गांव में लगातार समस्याओं का अंबार लग हुआ है। इस गांव में करीब 40 परिवार निवास करते हैं लेकिन आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि की ओर से उनके गांव की सुध नहीं ली गई। जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजने डीएम कार्यालाय पहुंचे। ग्रामीण धीरेंद्र प्रकाश ने बताया कि उनका गांव आंबेडकर गांव है। आजादी के 70 साल बाद भी विकास किस चिड़िया को कहते हैं। गांव वाले नहीं जानते और आज भी यहां पर शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव बन हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उनके गांव को सड़क मुहैया करवाई जाए। क्योंकि गांव में जब भी कोई व्यक्ति बीमार होता है। तो उसे चारपाई की मदद से 5 किलोमीटर दूर सड़क तक लाना पड़ता है. सबसे ज्यादा परेशीनी गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ती है.वहीं, ग्राम प्रधान भारतीय देवी ने बताया कि आज प्रदेश सरकार की ओर से गांव-गांव में विकास करने की जो बात कही जा रही है। परन्तु उनकी ग्राम सभा में किसी भी प्रकार का कोई विकास नहीं हुआ है। गांव में आज भी सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। जिस पर वह सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द उन्हें मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।

Leave A Comment