Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



प्रदेश के 38 गैंगस्टरों की 38 करोड़ की संपत्तियां होंगी जब्त

 

देहरादून। उत्तराखंड के 38 गैंगस्टरों की 38 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां जब्त की जाएंगी। यह संपत्ति उन्होंने अपराध कर अर्जित की हैं। इस संबंध में संबंधित जिला प्रशासन को पुलिस रिपोर्ट भेज रही है। इसके अलावा 215 गैंगस्टरों की संपत्तियों का आकलन चल रहा है। जल्द ही जांच पूरी कर इनकी रिपोर्ट भी प्रशासन को भेजी जाएगी। पुलिस ने गैंगस्टरों और इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एक दिसंबर को दो माह का अभियान शुरू किया था। इस दौरान पुलिस ने बड़ी सफलताएं मिलने का दावा किया है। इनामी बदमाश पकड़े गए, सात साल की कम सजा वाले अपराध करने वालों को नोटिस जारी किए गए और गैंगस्टरों की संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई की गई। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने बताया कि यह अभियान एक माह के लिए और चलाया जाएगा। इसके अलावा जेलों से पैरोल पर छोड़े गए जो कैदी वापस नहीं लौटे हैं, उन्हें भी इस अभियान के तहत गिरफ्तार किया जाएगा। अभियान के तहत दो हजार से अधिक अपराधियों और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें 791 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि, 60 अपराधियों की कुर्की की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 1093 आरोपियों को सीआरपीसी का नोटिस दिया गया है। कुल गिरफ्तार आरोपियों में से 264 इनामी बदमाश शामिल हैं। एडीजी ने बताया कि इस दौरान 14 नशा तस्करों की संपत्तियों की जांच भी की गई। नशा बेचकर इन्होंने 2.58 करोड़ रुपये की संपत्तियां अर्जित की हैं। इन संपत्तियों का ब्योरा दिल्ली भेजा गया है। इसमें से एक नशा तस्कर की तीन लाख की संपत्ति जब्त भी की जा चुकी है। 62 अपराधियों की संपत्तियों का चिन्हीकरण किया जा रहा है।

Leave A Comment