Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



प्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी, जानिए खबर

 

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की तर्ज पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक अपने पद से कभी भी इस्तीफा दे सकते हैं और प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। नई दिल्ली में इसकी तैयारियां चल रही है जो अब लगभग अपने अंतिम मुकाम पर पहुंच चुकी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की चर्चाएं लंबे समय से जारी है। लेकिन धामी के उपचुनाव के कारण इसे टाल दिया गया था। केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेताओं का मानना है कि 2024 के आम चुनाव से पूर्व संगठन में बदलाव के लिए यही उचित समय है जिसमें नए संगठन के पदाधिकारियों को काम करने का पर्याप्त समय मिल सके। अभी 2 दिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक दिल्ली गए थे जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। उनकी इस मुलाकात के बाद भाजपा विधायक खजान दास का दिल्ली जाना और जेपी नड्डा तथा बीएल संतोष से उनकी मुलाकात को भी इसी बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है। राजपुर विधायक खजान दास प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष भी हैं। उधर पूर्व विधायक चमोली महेंद्र भट्ट जो इस प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं, का भी इस समय दिल्ली में होना और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा बीएल संतोष से मुलाकात करना यही बताता है कि प्रदेश भाजपा के संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है तथा वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कभी भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं जैसे कि अभी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा दिया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा हाईकमान द्वारा कभी भी उनके इस्तीफे की घोषणा की जा सकती है नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? यह कहना अभी मुश्किल है लेकिन इस दौर में खजान दास और महेंद्र के नामों की चर्चा है।

Leave A Comment