Breaking News:

मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की -

Wednesday, October 7, 2026

मासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में साधक शिष्यों को प्रबल ध्यान के लिए प्रेरित किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, October 7, 2026

12 राज्यों के जनजातीय कलाकारों ने दी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां -

Wednesday, October 7, 2026

अज्ञान वाहन ने दो पैदल यात्रियों को रौंदा, एक की मौत, एक की हालत गंभीर -

Wednesday, October 7, 2026

सीएम धामी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद -

Wednesday, October 7, 2026

महज 300 रूपये के विवाद में बुजुर्ग दंपत्ति समेत तीन की हत्या, प्लंबर गिरफ्तार -

Wednesday, October 7, 2026

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम -

Monday, October 5, 2026

गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान -

Monday, October 5, 2026

उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय -

Monday, October 5, 2026

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन -

Saturday, October 3, 2026

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर -

Saturday, October 3, 2026

सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित -

Saturday, October 3, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि -

Saturday, October 3, 2026

‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन -

Wednesday, September 30, 2026

“झूठे वादे” और “धोखे से जीवनभर की कमाई चढी ठगी की भेंट, जानिए खबर -

Wednesday, September 30, 2026

दुःखद : पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 5 साल के बच्चे की मौत -

Tuesday, September 29, 2026

‘चिता’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज -

Tuesday, September 29, 2026

देहरादून : अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील -

Tuesday, September 29, 2026



प्रस्तावित बिजली दर बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशभर में किया विरोध प्रदर्शन

 

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर बिजली के दाम बढ़ाए जाने को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला फूंका है। देहरादून में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में बल्लीवाला चौक स्थित ऊर्जा निगम दफ्तर का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ऊर्जा भवन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश प्रकट किया। इस दौरान गोगी ने कहा कि यूपीसीएल ने बिजली की दरें बढ़ाने को लेकर सिफारिश शासन को भेजी है, जिसमें घरेलू बिजली दर में 5 प्रतिशत और औद्योगिक बिजली दरों में 7 से 8 प्रतिशत बढ़ोतरी की सिफारिश की गई है, कांग्रेस पार्टी इसका घोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि इस साल सरकार ने तीन बार बिजली के दामों में बढ़ोतरी की है। अब एक बार फिर सरकार जनता के ऊपर बिजली के दाम बढ़ाकर उनके ऊपर आर्थिक बोझ डालने जा रही है।हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली के दामों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बुध पार्क में प्रदर्शन में विधायक सुमित हृदयेश और जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ऊर्जा प्रदेश में ही आम नागरिक सबसे महंगी बिजली खरीद रहे हैं। एक ही साल में तीन से चार बार बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।कांग्रेस नेताओं ने सरकार से बिजली के बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यह सरकार आम जनता के ऊपर बोझ पर बोझ डाले जा रही है। बिजली पानी स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं पर भी लगातार महंगाई बढ़ाना यह आम जनता के हित में नहीं है। इसलिए सरकार को तत्कालीन बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेना चाहिए। तो वहीं, रुद्रपुर में भी बिजली की दरें बढ़ाए जाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन कार्यालय के सामने राज्य सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस ने सरकार पर आम जनता के ऊपर वित्तीय बोझ डालने का आरोप लगाया है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों में उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन किया गया।

Leave A Comment