Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



प्रिंसिपल ने गरीब बच्चों को 1700 डेंगू प्रोटेक्शन किट किये वितरित

देहरादून । डीएचएफएल प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने अपने बेहतर इंडिया कैंपेन के अंतर्गत गरीब बच्चों को 1,718 डेंगू प्रोटेक्शन किट बांटे हैं। यह बच्चे देहरादून के आसरा ट्रस्ट सेंटर से संबंधित हैं। वेलहम बॉयज स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. गुनमीत बिंद्रा और स्कूल के छात्रों ने नवज्योति डेवलपमेंट सोसायटी नामक एनजीओ के साथ मिलकर यह डेंगू किट वितरित किये। ‘बेहतर इंडिया’ अपनी तरह का एकमात्र सामूहिक सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान है, जो समाज के विभिन्न वर्गों को स्वास्थ, स्वच्छता एवं वातावरण के क्षेत्रों में मिलकर काम करने हेतु प्रोत्साहित करता है। इस वर्ष कैंपेन के दूसरे सीजन में डीएचएफएल प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने देहरादून सहित भारत के 10 अलग-अलग शहरों में बेहतर इंडिया गो ग्रीन सिटी समिट का सफल आयोजन किया। यह समिट 14 नवंबर 2018 को वेलहम बॉयज स्कूल में आयोजित किया गया था। समिट के दौरान वेलहम बॉयज स्कूल ने शहर के स्कूलों में से सबसे अधिक 9,637 किलो वेस्ट इकट्ठा करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। पूरे उत्तर भारत से कुल 1,30,591.44 किलो वेस्ट रिसाइकल किया गया, जिसमें से देहरादून में 11,583 किलो वेस्ट रिसाइकल हुआ। इस मौके पर अंशुमन वर्मा, चीफ मार्केटिंग एंड डिजिटल ऑफिसर, डीएचएफएल प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने कहा, “बेहतर इंडिया कैंपेन का दूसरा सीजन बड़ा ही सफल रहा है और हमें पूरे भारत से स्कूलों, कॉर्पोरेट कंपनियों एवं छात्रों द्वारा बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। हम सभी बच्चों और स्कूलों को हार्दिक बधाई देना चाहते हैं, जिन्होंने आगे बढ़कर इस खास अभियान में हिस्सा लिया। अब तक ‘बेहतर इंडिया’ ने 1.92 करोड़ लीटर पानी, 13,667 पेड़, 7,235 बैरल तेल और 35,373 घरों का एक महीने का बिजली बिल बचाने में मदद की है। इस अभियान के अंतर्गत हमने देश भर में गरीब बच्चों को डेंगू प्रोटेक्शन किट्स बांटने शुरु किये हैं। पिछले वर्ष हमने लगभग 59000 डेंगू प्रोटेक्शन किट बांटे थे और इस साल हम पूरे भारत में गरीब बच्चों को लगभग 70,000 बांटेंगे।”

Leave A Comment