Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



पड़ोसी है कि मानता नहीं, उन्हें सदबुद्धि दे भगवान : राजनाथ सिंह

Rajnath

नई दिल्ली । सार्क सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान को उसी की धरती पर खूब खरी-खोटी सुनाने वाले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में इस पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि लगभग सभी देशों ने आतंकवाद की घोर निंदा की. भारत की तरफ से मैंने आतंकवाद की खिलाफत की. सार्क सदस्घ्यों से मैंने इस बुराई को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। राजनाथ सिंह ने बताया कि आतंकवाद को बढ़ावा नहीं मिले, इसके लिए जरूरी है कि न सिर्फ आतंकवादियों और उनके संगठनों के खिलाफ बल्कि उन्हें सरंक्षण देने वाले राष्ट्रों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हो. सार्क के गृह मंत्रियों की बैठक में सुझाव रखे कि आतंकियों पर विश्व समुदाय की सहमति से लगाए गए प्रतिबन्ध का सम्घ्मान हो. अच्छे और बुरे आतंकवाद में भेद करने की भूल न की जाए. आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले राष्ट्रों के खिलाफ प्रभावी कदम जरूरी हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद का महिमामंडन बंद होना चाहिए. योजना से भी सार्क समिट में आए गृह मंत्रियों को अवगत कराया. वहां मैंने कहा कि एक देश का आतंकी दूसरे देश का शहीद कैसे हो सकता है? दक्षिण एशिया समेत पूर्व विश्व पर आतंकवाद के गहरे बादल गहरा रहे हैं. विश्व समुदाय इससे चिंतित है. भारत ने इस मानवता विरोधी खतरे पर स्पष्ट मैसेज दिया है. भारत का यह संदेश मानवता की खातिर और मानवता की सुरक्षा के लिए है. आतंकवाद ही मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है। राजनाथ सिंह के बयान के बाद कई दलों के नेताओं ने उनका समर्थन किया जिस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं सभी दलों और इस सदन के प्रति आभार व्यक्त करता हूं. मेरे भाषण का प्रसारण हुआ या नहीं यह कहना कठिन है, लेकिन भारत की मीडिया को अंदर नहीं जाने दिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि हमारे सभी प्रधानमंत्रियों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। उन्होंने बताया कि पाक के गृहमंत्री ने लंच पर बुलाया और खुद चले गए। मुझे इसकी नाराजगी नहीं, मैं वहां भोजन करने नहीं गया था। जहां तक विरोध-प्रदर्शनों की बात है तो मुझे इसकी चिंता होती तो मैं वहां जाता ही नहीं। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैंने पाक में बुए बर्ताव को लेकर कोई विरोध दर्ज नहीं करवाया। जो किया मर्यादा में रहकर किया। लेकिन यह पड़ोसी है कि मानता ही नहीं। भगवान पाकिस्तान को सद्बुद्धि दे यही कामना है।

Leave A Comment